फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir-Alia Wedding: शादी से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे रणबीर और आलिया, इस महीने ले सकते हैं सात फेरे

Tue, 29 Mar 2022 05:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 29 Mar 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
Ranbir and Alia reached Kashi Vishwanath temple before marriage
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना चालू कर दिया था। ये कपल अपनी आने वाली फिल्म के साथ ही शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में है। शादी की खबरों के बीच कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद कुछ लोग ये भी कह रहे है कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। 

Ranbir and Alia reached Kashi Vishwanath temple before marriage
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर-आलिया की पहली तस्वीर में दोनों काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर खड़े दिख रहे हैं। दोनों ने गले में माला पहनी हुई है और माथे पर चंदन लगाए हैं। इस तस्वीर में रणबीर और आलिया बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। 

Ranbir and Alia reached Kashi Vishwanath temple before marriage
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बाकी की दोनों तस्वीरों में रणबीर और आलिया वाराणसी के काशी मंदिर में पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद बहुत ये यूजर्स ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों की शादी हो गई है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। रणबीर और आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे थे। शूटिंग खत्म हो जाने के बाद आलिया भट्ट और फिल्म के मेकर्स ने कुछ तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir and Alia reached Kashi Vishwanath temple before marriage
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते काफी समय से ये दावा किया जा रहा है कि रणबीर और आलिया अप्रैल में शादी कर सकते हैं। पिछले दिनों रणबीर की बुआ ने भी इस बारे में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि जब भी शादी होगी तो आपको जरूर पता चल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed