{"_id":"6242f68233f2d36b6d757d08","slug":"oscar-2022-paresh-rawal-took-a-jibe-at-will-smith-on-slapping-chris-rock-said-comedians-are-in-danger-everywhere","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscar 2022: विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर परेश रावल ने ली चुटकी, कहा- कॉमेडियंस हर जगह खतरे में हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Oscar 2022: विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर परेश रावल ने ली चुटकी, कहा- कॉमेडियंस हर जगह खतरे में हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 29 Mar 2022 05:37 PM IST
सार
बीते दिन दुनिया में ऑस्कर 2022 और अवॉर्ड सेरेमनी में हुआ विवाद चर्चा में रहा। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने का विवाद दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है।
बीते दिन दुनियाभर में ऑस्कर सेरेमनी में हुआ विवाद चर्चा में रहा। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने का विवाद दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले में देश- विदेश की कई जानी- मानी हस्तियां अपने विचार रख रही हैं। इसी बीच अब इस विवाद पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
2 of 5
आर माधवन और परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने हाल ही में इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए मजेदार तरीके से प्रतिक्रिया दी। परेश रावल ने विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर ट्वीट करते हुए लिखा- कॉमेडियंस हर जगह खतरे में हैं। फिर चाहे वह क्रिस हो या जेलेंस्की। अपने ट्वीट के जरिए अभिनेता परेश रावल ने क्रिस रॉक, जिन्हें विल स्मिथ ने ऑस्कर इवेंट में थप्पड़ मारा था और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रति सहानुभूति जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्रिस रॉक-विल स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया पर ऑस्कर इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में ऑस्कर इवेंट को होस्ट कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक एक्टर विल स्मिथ की पत्नी को लेकर मजाक करते नजर आ रहे थे। ऐसे में पत्नी को लेकर किए गए मजाक से नाराज विल स्मिथ ने मंच पर लाइव प्रसारण के दौरान ही क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी थी।
4 of 5
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अभिनेता परेश रावल ने अपने ट्वीट में यूक्रेन के राष्ट्रपति का जिक्र इसलिए किया क्योंकि यूक्रेन बीते कई समय से रूस से जारी जंग में डटकर सामना कर रहा है। जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति बनने से पहले शोबिज इंडस्ट्री में बतौर एक्टर और कॉमेडियन नजर आ चुके हैं। यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग के बीच रूस जेलेंस्की को सत्ता से हटाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। हालांकि, वह पुतिन के हर पैंतरे का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लाल टमाटर गाने में परेश रावल और जूही चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अभिनेता परेश रावल की बात करें तो एक्टर फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। परेश रावल बॉलीवुड की कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इंडस्ट्री में एक्टर बतौर खलनायक और कॉमेडियन दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें वह जल्द ही ओटीटी में आने वाली फिल्म शर्माजी नमकीन में नजर आएंगे। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ओह माय गॉड 2, डियर फादर जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।