सब्सक्राइब करें

Oscars 2022: जानें 'खामोशी- द म्यूजिकल' से क्यों मेल खाती है ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'कोडा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 29 Mar 2022 05:08 PM IST
सार

विज्ञापन
Oscars 2022 Best Picture CODA have these things in common with sanjay leela bhansali film khamoshi the musical starring salman khan
कोडा, खामोशी: द म्यूजिकल - फोटो : social media

ऑस्कर 2022 अब खत्म हो गया है और इसमें कईं विवाद रहें, जिनकी वजह से इसे खूब सुर्खियां मिलीं। रविवार को आयोजित 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स में सियान हेडर की फिल्म 'कोडा'(चाइल्ड ऑफ डेफ एडल्ट्स) ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इसे 2014 की फ्रेंच फिल्म 'ला फैमिले बेलियर' का अंग्रेजी रीमेक बताया जा रहा है। वहीं यहां भारत में इसे भारतीय सिनेमा के मश्हूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की साल 1996 में आई फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है कि एक ऑस्कर विनिंग फिल्म हमारे सिनेमा से प्रेरित है। 

Trending Videos
Oscars 2022 Best Picture CODA have these things in common with sanjay leela bhansali film khamoshi the musical starring salman khan
खामोशी: द म्यूजिकल - फोटो : social media

साल 1996 में आई 'खामोशी: द म्यूजिकल' 
भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुके संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' से ही बॉलीवुड में अपने निर्देशन का सफर शुरू किया था। इस फिल्म में सलमान खान, मनीषा कोईराला, नाना पाटेकर मुख्य भूमिकाओं में थे। यह एक म्यूजिकल फिल्म थी, जिसकी कहानी से लेकर गानों तक सभी से लोग खूब प्रभावित हुए थे। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे तुरंत डिज्नी+हॉटस्टार या प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscars 2022 Best Picture CODA have these things in common with sanjay leela bhansali film khamoshi the musical starring salman khan
खामोशी: द म्यूजिकल - फोटो : social media
'खामोशी: द म्यूजिकल' की कहानी  
'खामोशी: द म्यूजिकल' एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें एनी (मनीषा कोईराला) अपने परिवार की एकमात्र सुनने वाली सदस्य थी। उसके परिवार में मूक-बधिर माता-पिता थे, जिनके जीवन को खुशहाल बनाने के लिए वह बहुत मेहनत करती हैं। एनी को म्यूजिक में करियर बनाते-बनाते ही उन्हें राज (सलमान खान) से प्यार हो जाता है। 
 
Oscars 2022 Best Picture CODA have these things in common with sanjay leela bhansali film khamoshi the musical starring salman khan
कोडा - फोटो : social media

'कोडा' की कहानी 
एमिलिया जोन्स, ट्रॉय कोत्सुर, डैनियल ड्यूरेंट, मार्ली मैटलिन, यूजेनियो डर्बेज, और फर्डिया वॉल्श-पीलो जैसी बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म 'कोडा' की कहानी रूबी रॉसी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह भी अपने परिवार की एकमात्र सुनने वाली सदस्य है। उसके माता-पिता फ्रैंक और जैकी और बड़े भाई लियो, बहरे हैं और रूबी ही घर को चलाती है। 

विज्ञापन
Oscars 2022 Best Picture CODA have these things in common with sanjay leela bhansali film khamoshi the musical starring salman khan
कोडा, खामोशी: द म्यूजिकल - फोटो : social media

इतनी मिलती है दोनों की कहानी 
कोडा, खामोशी की तरह ही एक लड़की की कहानी को दिखाती है। दोनों ही लड़कियां संगीत में अपना करियर बनाना चाहती है। दोनों ही अपने परिवार को संभालने के लिए हर परेशानी से जूझती हैं। हालांकि कहीं न कहीं दोनों की कहानियों में थोड़ा बहुत अंतर जरूर है। जहां एक तरफ एनी एक वक्त पर आकर अपने माता-पिता से परेशान हो जाती है। वहीं रूबी अपने परिवार के लिए हमेशा खड़ी नजर आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed