सब्सक्राइब करें

Birth Anniversary: कभी क्रांतिकारी तो कभी निर्देशक बने कॉमेडियन उत्पल दत्त, इन पांच फिल्मों को देख आज भी लोग लगाते हैं ठहाके

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 29 Mar 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
Utpal Dutt 5 Best Comedy Movies Shaukeen Golmaal Naram Garam Kisi Se Na Kehna Angoor
उत्पल दत्त की फिल्में - फोटो : social media

बेहतरीन कॉमेडी के आज भी उत्पल दत्त को बॉलीवुड में याद किया जाता है। भारत की सबसे बड़ी थिएटर हस्तियों में से एक, उत्पल दत्त एक जागरूक क्रांतिकारी नाटककार,अभिनेता और थिएटर निर्देशक थे। उन्होंने अपने हर किरदार को बड़ी सहजता से निभाया, चाहे फिर वो विलेन का हो या कोई कॉमेडी रोल। 29 मार्च 1929 को जन्में उत्पल साहब ने बॉलीवुड में कई आइकॉनिक किरदार निभाए, जिन्हें भूल पाना नामुमकिन लगता है। उनकी कई मजेदार फिल्मों ने लोगों को खूब हंसाया। कॉमेडी फिल्मों के किंग कहे जाने वाले उत्पल दत्त की 92वीं जयंती पर हम आपको उनकी बेस्ट कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
Utpal Dutt 5 Best Comedy Movies Shaukeen Golmaal Naram Garam Kisi Se Na Kehna Angoor
फिल्म गोलमाल में उत्पल दत्त - फोटो : social media

फिल्म का नाम : गोलमाल (1979)
साल 1979 में आई फिल्म 'गोलमाल' में उत्पल दत्त द्वारा निभाया गया किरदार निस्संदेह हिंदी सिनेमा में उनका सबसे पसंदीदा किरदार है। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दत्त साहब ने एक  भवानी शंकर की भूमिका निभाई थी, जो अपने गुस्से और मूंछों के लिए जाना जाता था। इस किरदार के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Utpal Dutt 5 Best Comedy Movies Shaukeen Golmaal Naram Garam Kisi Se Na Kehna Angoor
उत्पल दत्त - फोटो : social media

फिल्म का नाम : नरम गरम (1981)
ऋषिकेश मुखर्जी की इस फिल्म में उन्होंने एक बूढ़े जमींदार के किरदार को पर्दे पर उतारा था। उत्पल साहब ने इसमें अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाया और इसके लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किया था।

Utpal Dutt 5 Best Comedy Movies Shaukeen Golmaal Naram Garam Kisi Se Na Kehna Angoor
उत्पल दत्त - फोटो : social media

फिल्म का नाम : शौकीन (1982)
1982 में आई बासु चटर्जी की फिल्म 'शौकीन' बेहतरीन कॉमिडी फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ट्रिप पर जाते हैं और वहां रति अग्निहोत्री से उन तीनों को प्यार हो जाता है। बासु चटर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उत्पल ने एक मध्यम आयु वर्ग के रूढ़िवादी व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वह एक-एक पैसे का हिसाब रखने वाले कंजूस इंसान का किरदार निभाते नजर आए थे। 

विज्ञापन
Utpal Dutt 5 Best Comedy Movies Shaukeen Golmaal Naram Garam Kisi Se Na Kehna Angoor
उत्पल दत्त - फोटो : social media

फिल्म का नाम : किसी से न कहना (1983)
किसी से न कहना में उत्पल दत्त ने एक ऐसे पिता का रोल निभाया, जिसे लगता है कि शिक्षा ने देश की महिलाओं को बर्बाद कर दिया है। इसलिए वह अपने बेटे के लिए अनपढ़ बहू ढूंढने निकल जाता है। लेकिन दुर्भाग्यवश, उनके बेटे को एक डॉक्टर से प्यार हो जाता है। उत्पल के इस किरदार को भूल पाना थोड़ा मुश्किल है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed