फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: रणबीर-आलिया के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा 'डांस का भूत' गाना

Wed, 24 Aug 2022 08:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Aug 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Movie new Song Dance ka Bhoot realese on 25 august
ब्रह्मास्त्र के नए गाने डांस का भूत टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का नया गाना 'डांस का भूत' कल रिलीज हो जाएगा। हाल ही में निर्देशक अयान मुखर्जी ने इसका टीजर रिलीज किया था जिसके बाद लोगों को इस गाने का बेसब्री से इंतजार था। इस गाने के रिलीज डेट की जानकारी भी धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल अकाउंट से दी गई है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Movie new Song Dance ka Bhoot realese on 25 august
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

गाने का ऑडियो शेयर करते हुए कंपनी की ओर से इंस्टा अकाउंट पर कैप्शन में लिखा गया, 'देखेगा जमाना हमारी सुफियाना सी पार्टी। झूमने के लिए तैयार हो जाइए डांस का भूत कल रिलीज होने जा रहा है।' बता दें कि यह फिल्म तीसरा गाना है जिसे रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले 'केसरिया' और 'देवा देवा' पहले ही लोगों को काफी पसंद आ चुका है। बीते 8 अगस्त को 'देवा देवा' रिलीज किया गया था। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने कंपोज किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Movie new Song Dance ka Bhoot realese on 25 august
'देवा देवा' गाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'देवा देवा' गाने से पहले रिलीज हुआ 'केसरिया' गाना लोगों पर अपना जबरदस्त जादू चला चुका है। अरिजीत सिंह के इस गाने में आलिया और रणबीर का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। गाने पर अब तक करोड़ व्यूज आ चुके हैं। गौरतलब है कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था और इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। तभी से लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह पहला मौका है जब रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Movie new Song Dance ka Bhoot realese on 25 august
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इससे पहले फिल्म 'शमशेरा' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ दिखे थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं, आलिया भट्ट फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। आलिया की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed