फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir-Alia: डिनर डेट पर इस अंदाज में नजर आए रणबीर और आलिया, यहां मनाई शादी की एक महीने की सालगिरह

Sun, 15 May 2022 12:27 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 15 May 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt gone on dinner date at karan johar restaurant on one month wedding anniversary
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से एक माना जाता है। करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली है। रणबीर और आलिया की शादी को  करीब एक महीने का समय पूरा हो गया है। हाल ही में इस कपल को एक साथ देखा गया। दरअसल ये कपल अपनी वन मंथ वेडिंग एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए डिनर डेट पर गए थे। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और उसके बाद अपने पति रणबीर के साथ डिनर डेट पर स्पॉट की गईं।

ranbir kapoor alia bhatt gone on dinner date at karan johar restaurant on one month wedding anniversary
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस खास मौके पर आलिया ने नीले रंग की फ्लोरल ड्रेस पहनी। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और लाइट मेकअप किया था। हैवी इयररिंग्स और हाई हील्स में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणबीर कपूर इस दौरान ब्लैक शर्ट और काले रंग की जींस में नजर आए। दोनों ने अपने स्टाइलिश लुक से दर्शकों का ध्यान खींचा। डिनर डेट के दौरान दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे। इस दौरान दोनों करण जौहर के रेस्टोरेंट में डिनर पर गए थे।

ranbir kapoor alia bhatt gone on dinner date at karan johar restaurant on one month wedding anniversary
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने इससे पहले अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। ये तस्वीर रणबीर और आलिया की मेहंदी और रिसेप्शन की थी। पहली तस्वीर में लाल रंग के सूट में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान वह रणबीर को गले लगाए हुए हैं। दूसरी और तीसरी तस्वीर में आलिया ने ग्रे रंग की शॉर्ट ड्रेस और रणबीर ने काले रंग का सूट पहना है। तस्वीरों में दोनों एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt gone on dinner date at karan johar restaurant on one month wedding anniversary
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर और आलिया ने बीते 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के घर में शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों ने फिर से शूटिंग शुरू कर दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed