{"_id":"60269cf6436d00773a70a2c4","slug":"ranbir-kapoor-alia-bhatt-kareena-kapoor-khan-these-celebrities-attended-rajiv-kapoor-chautha-prayer-meet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजीव कपूर के चौथे के लिए पुश्तैनी बंगले पर इकट्ठा हुआ कपूर परिवार, आलिया-अर्जुन जैसे सितारे भी आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजीव कपूर के चौथे के लिए पुश्तैनी बंगले पर इकट्ठा हुआ कपूर परिवार, आलिया-अर्जुन जैसे सितारे भी आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 12 Feb 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजीव कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज परिवारों में से एक कपूर परिवार के लिए पिछले कुछ साल काफी दुख भरे बीते हैं। 9 फरवरी को राज कपूर के छोटे बेटे और अभिनेता, प्रोड्यूसर रहे राजीव कपूर का अचानक से निधन हो गया था। महज 58 वर्ष की उम्र में राजीव कपूर अपने परिवार और फैंस को रोता हुआ छोड़कर इस दुनिया से चले गए। वहीं अब कपूर परिवार के पुश्तैनी बंगले पर परिवार के सभी सदस्य और दूसरे सितारे राजीव कपूर के चौथे के लिए पहुंचे।
2 of 5
करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर
- फोटो : Instagram
कपूर परिवार के पुश्तैनी बंगले पर जहां अभिनेत्री नीतू कपूर बेटे रणबीर कपूर के साथ पहुंची तो वहीं करिश्मा कपूर भी नजर आईं। कपूर परिवार के सभी सदस्यों ने सफेद कपड़े ही पहने थे। साल भर के अंदर अपने दोनों चाचा को खो देने वाली करिश्मा बहन करीना और मां बबीता के साथ बंगले पर पहुंची।
3 of 5
सैफ अली खान, रणबीर कपूर
- फोटो : Instagram
कपूर खानदान के दामाद सैफ अली खान भी सफेद कुर्ता पायजामा पहने अपने चाचा ससुर के चौथे में पहुंचे। इस दुख की घड़ी में बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ पहुंचे। दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर का गम बांटने राजीव कपूर के चौथे में पहुंची। उन्होंने सफेद रंग का सूट पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram
आलिया भट्ट राजीव कपूर के निधन के वक्त मुंबई से बाहर अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही थीं। जैसे ही उन्हें निधन की खबर मिली तो वो आनन फानन में मुंबई लौटी और सीधे कपूर परिवार के घर पहुंची थी। ऋषि कपूर के निधन के वक्त भी वो कपूर परिवार के साथ उनका गम बांटने के लिए मौजूद थीं। वहीं अर्जुन कपूर भी रणबीर के गले लगकर उन्हें हौंसला बंधाते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : Instagram: @neetu54
राजीव कपूर के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए बंगले पर पहुंचे थे। शाहरुख खान से लेकर तारा सुतारिया तक कई हस्तियां राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थी। बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए राजीव कपूर का चौथा नहीं रखने के फैसला किया गया था, लेकिन बॉलीवुड हस्तियां खुद को एक बड़ा परिवार मानती हैं और इसलिए सभी करीबी लोग अपनी सांत्वना प्रकट करने के लिए कपूर बंगले पहुंचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।