फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: जूनियर एनटीआर के साथ ब्रह्मास्त्र का मेगा इवेंट हुआ रद्द, नाराज फैंस ने की आयोजकों से माफी की मांग

Fri, 02 Sep 2022 10:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 02 Sep 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia bhatt starrer Brahmastra Promotional event with Junior NTR in Hyderabad got cancelled
रणबीर कपूर, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में फिल्म की पूरी कास्ट जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हुई है। वहीं, हैदराबाद में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म का एक प्री-रिलीज मेगा इवेंट होना था। लेकिन इवेंट के शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही इसे रद्द कर दिया गया।

Ranbir Kapoor Alia bhatt starrer Brahmastra Promotional event with Junior NTR in Hyderabad got cancelled
जूनियर एनटीआर, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

यह कार्यक्रम रामोजी फिल्म सिटी में 2 सितंबर को आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, निर्देशक अयान मुखर्जी और 'आरआरआर' स्टार जूनियर एनटीआर के साथ होना था। लेकिन आखिरी वक्त पर इसे रद्द कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस आयोजन को पुलिस की ओर से हरी झंडी नहीं मिल पाई थी, जिसके कारण ही इसे टाल दिया गया। हैदराबाद में गणपति विसर्जन के चलते पुलिस अलग-अलग जगह तैनात है। ऐसे में 'ब्रह्मास्त्र' के इस मेगा इवेंट को पुलिस बल की कमी के कारण टाल दिया गया है।

Ranbir Kapoor Alia bhatt starrer Brahmastra Promotional event with Junior NTR in Hyderabad got cancelled
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शनिवार को होने वाली राजनीतिक रैली के कारण भी 'ब्रह्मास्त्र 'के इवेंट पर असर पड़ा है। इस इवेंट के टलने से फैंस भी काफी नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर के फैन क्लब ट्वीट कर रामोजी फिल्म सिटी में इकट्ठा हुए प्रशंसकों से घर वापस जाने का आग्रह कर रहे हैं। इसके अलावा फैंस प्रोडक्शन हाउस और कार्यक्रम के आयोजकों से आधिकारिक माफी की भी मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia bhatt starrer Brahmastra Promotional event with Junior NTR in Hyderabad got cancelled
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' के इस प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट की जानकारी निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक वीडियो साझा कर दी थी। अयान मुखर्जी ने बताया था कि हैदराबाद में होने वाले मेगा इवेंट के होस्ट जूनियर एनटीआर होंगे। वहीं, इस इवेंट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी भी हिस्सा लेने वाले थे। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन अब इवेंट रद्द होने के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed