फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान पिंक ड्रेस में आलिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस बोले- हॉट मॉम

Fri, 02 Sep 2022 08:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 02 Sep 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt flaunts her baby bump in pink dress from Brahmastra Promotion, fans says hot mama
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म का प्रमोशन करने में भी व्यस्त चल रही हैं। इस दौरान आलिया अपने प्रेग्नेंसी ग्लो और लुक्स के चलते भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में आलिया की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt flaunts her baby bump in pink dress from Brahmastra Promotion, fans says hot mama
आलिया भट्ट - फोटो : social media

दरअसल, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मॉम टू बी आलिया भट्ट की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में आलिया पिंक ड्रेस और जैकेट में पोज दे रही हैं, जिस पर गोल्डन कलर से प्रिंट हो रखा है। आलिया इस लुक में रेट्रो और कूल लग रही हैं। आलिया ने अपने लुक को गोल्डन हूप इयररिंग्स और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ कंप्लीट किया है। इसके साथ ही उनका प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania)

Alia Bhatt flaunts her baby bump in pink dress from Brahmastra Promotion, fans says hot mama
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आलिया एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में उभरी हैं। वह बहुत प्यारी लग रही हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'हॉट मॉम'। वहीं, ज्यादातर फैंस फायर और हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री ने प्रमोशन के दौरान एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं, जिन्हें फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt flaunts her baby bump in pink dress from Brahmastra Promotion, fans says hot mama
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। वहीं, इनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे बनाने में करीब 10 साल लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed