सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ranbir-Alia: शादी के बाद सामने आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 18 साल पहले की तस्वीर, आपने देखी क्या?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 24 Apr 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt first photo together from 18 years ago got viral on social media
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। शादी के 10 दिन बाद भी दोनों की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के 30 दिन के प्रमोशन का एक वीडियो डाला था। उस वीडियो में फैंस ने आलिया और रणबीर की ऐसी तस्वीर को नोटिस किया, जिसे आज तक किसी ने नहीं देखा था। दरअसल, ये फोटो रणबीर और आलिया की पहली मुलाकात की है, जो 18 साल पहले हुई थी।

Trending Videos
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt first photo together from 18 years ago got viral on social media
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने एक बार बताया था कि वह संजय लीला भंसाली की बंद पड़ी फिल्म 'बालिका वधू' के लिए स्क्रीन टेस्ट देने गई थीं। उस समय वह 11 साल की थीं और उनके रणबीर कपूर के साथ कुछ शॉट्स लिए गए थे। रणबीर उस समय 'ब्लैक' में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर रहे थे। भंसाली ने उस फोटो को फ्रेम कराकर आलिया को उपहार के रूप में दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt first photo together from 18 years ago got viral on social media
आलिया-रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन के दौरान की वीडियो डाली थी। इस दौरान फैंस को आलिया के घर की शेल्फ पर एक फोटो दिखाई दी। इस फोटो में आलिया और रणबीर दिखाई दे रहे थे। यह उनके 'बालिका वधू' की स्क्रीन टेस्ट के दौरान का फोटो था। आलिया के चैनल से अब इस वीडियो को हटा दिया गया है, लेकिन कुछ फैंस पहले ही स्क्रीनशॉट ले चुके थे।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt first photo together from 18 years ago got viral on social media
18 साल पहले की तस्वीर में आलिया और रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में रणबीर आगे दिख रहा है और आलिया उनके कंधे पर सिर रखे हुए हैं। आलिया साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। आलिया ने 2014 में आई फिल्म 'हाईवे' के प्रमोशन को दौरान अपने स्क्रीन टेस्ट के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, ‘भंसाली सर कह रहे थे कि मैं रणबीर के साथ फ्लर्ट कर रही थी।‘ 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranbir Kapoor✨ (@ranbirkapoor143_)

विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt first photo together from 18 years ago got viral on social media
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ना शुरू हुई थीं और दोनों ने अब पांच साल डेटिंग के बाद 14 अप्रैल को शादी कर ली। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और रणबीर कपूर 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed