{"_id":"5d198ec28ebc3e3cc1645291","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-return-from-newyork-here-some-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क में एक हफ्ते की छुट्टियां मना कर लौटे रणबीर-आलिया, कैमरा देख ऐसा था रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूयॉर्क में एक हफ्ते की छुट्टियां मना कर लौटे रणबीर-आलिया, कैमरा देख ऐसा था रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि दोनों ने आधिकारिक रूप से इसे स्वीकार नहीं किया है। पिछले कुछ समय से रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे। अब दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं।
2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
कैंसर का इलाज करा रहे ऋषि कपूर से मिलने रणबीर कपूर पहुंचे थे। यहां कपूर परिवार के साथ आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। बीती रात एयरपोर्ट पर इस कपल को स्पॉट किय गया। कैमरे के सामने आते ही जहां आलिया भट्ट बहुत खुश लग रही थीं तो वहीं कुछ तस्वीरों में रणबीर चेहरा छुपाते हुए नजर आए।
3 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
दोनों के लुक्स की बात करें तो आलिया ने इस दौरान व्हाइट कलर के टॉप के साथ डार्क ब्लू कलर की पैंट पहनी थी तो वहीं रणबीर कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आए। एयरपोर्ट पर आलिया-रणबीर को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें लेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
- फोटो : Instagram
हाल ही में आलिया भट्ट ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 'सबसे अच्छी बात ये है कि हम दो लोग हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को जी रहे हैं। वो (रणबीर कपूर) अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और मैं भी। इस वजह से आप हमें लगातार साथ में देखेंगे, यही एक सहज रिश्ते की निशानी है,नजर ना लगे।'
विज्ञापन
5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग वाराणसी में खत्म की है। फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका होंगे। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।