{"_id":"61540e238ebc3e0de74a4f4d","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-romantic-viral-photos-from-jodhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायरल: आलिया की जिंदगी बन चुके हैं रणबीर, दोनों ने कैंप में बिताए खास पल, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वायरल: आलिया की जिंदगी बन चुके हैं रणबीर, दोनों ने कैंप में बिताए खास पल, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 29 Sep 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर बर्थडे
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट क्यूट कपल गोल्स देते हैं। 28 सितंबर को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का जन्मदिन था। इस मौके पर रणबीर और आलिया ने जोधपुर में एक साथ सुकून के पल बिताए। इस बार आलिया भट्ट ने रणबीर के बर्थडे पर उनकी तस्वीर शेयर करके पहली बार खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है। आलिया ने रणवीर को अपनी जिंदगी बताया।
दिसंबर में होने जा रही आलिया और रणबीर की शादी
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग शुरू होने के साथ ही उनका रिश्ता इस फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट के साथ बना। रणबीर कपूर के पिता के बीते साल अप्रैल में निधन के साल भर पूरे होने के बाद से ही दोनों की शादी की अटकलें लगती रही हैं। हिंदी फिल्म जगत के दिग्गजों की मानें तो दोनों की शादी दिसंबर महीने में होने जा रही है।
सामने आई तस्वीरों में आलिया और रणबीर कैंप में खास पल बिताते हुए दिख रहे हैं। दोनों की ये अनदेखी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। रणबीर और आलिया की दो तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में रणबीर लेटे हुए हैं और आलिया उनकी बातें सुनती दिख रही हैं। दूसरी फोटो में वह शायद उनको कॉफी मग पकड़ा रही हैं।
एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इससे पहले आलिया ने रणबीर के जन्मदिन पर पोस्ट करते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थडे माई लाइफ। इसके साथ ही उन्होंने अपनी और रणबीर की रोमांटिक तस्वीर भी साझा थी। रणबीर कपूर अपना जन्मदिन मनाने जोधपुर पहुंचे हैं। दोनों की जोधपुर एयरपोर्ट की तस्वीरें इतवार से ही सोशल मीडिया पर खूब साझा की जा रही हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर भी दोनों राजस्थान के रणथंभौर पहुंचे थे और तब चर्चाएं उठी थीं कि रणथंभौर में दोनों की सगाई होने वाली है।
4 of 5
एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
रणबीर कपूर का अब तक का इतिहास हालांकि किसी एक लड़की के साथ टिके रहने का नहीं रहा है पर आलिया भट्ट से उनकी शादी होना तय हो चुका है। रणबीर कपूर के करीबियों की माने तो दोनों की शादी दिसंबर में होने के हिसाब से घर परिवार वालों को संकेत दिए जाने शुरू कर दिए गए हैं। कपूर परिवार नए साल की छुट्टियां मनाने की योजनाएं महीनों पहले से बनाना शुरू कर देता है और इस बार कपूर खानदान में दिसंबर महीने में कहीं परदेस न जाने की बातें अभी से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : फाइल
बता दें कि फैंस के बीच आलिया और रणबीर की शादी का ऐसा क्रेज है कि उनकी शादी के झूठे कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर की फिल्म शमशेरा रिलीज होने वाली है। आलिया भी बहुत जल्द गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।