फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 Years of YJHD: इन वजहों से खास है रणबीर-दीपिका की ये फिल्म, ये एक गाना हुआ था सुपरहिट

Mon, 31 May 2021 02:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 31 May 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor and deepika padukone film ye jawani hai deewani completed 8 years these reasons made film more memorable
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी बनती हैं जिन्हें बार बार देखने का मन करता है। ऐसी ही एक फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' अयान मुखर्जी ने बनाई थी जिसमें 4 युवाओं की कहानी दिखाई गई थी। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी को 8 साल पूरे हो गए। इस फिल्म में दोस्ती, प्यार, सपने, करियर, शादी हर पहलू को बखूबी दिखाया गया था। साथ ही इस फिल्म में ब्रेकअप के बाद पहली बार रणबीर और दीपिका साथ नजर आए थे।



सुपरहिट थे फिल्म के गाने

फिल्म की कहानी तो दर्शकों को पसंद आई ही थी साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट और उनकी केमेस्ट्री ने भी फैंस का दिल जीत लिया था। ये जवानी है दीवानी के गाने भी खूब चर्चित हुए थे। वैसे तो फिल्म के सारे गाने ही बेहतरीन थे लेकिन एक गाना जो हर किसी के दिल में बस गया था वो था 'कबीरा'। इस गाने ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। तो चलिए इस फिल्म के 8 साल पूरे होने पर आपको उन बातों के बारे में जो फिल्म को बनाते हैं बेहद खास।

Ranbir kapoor and deepika padukone film ye jawani hai deewani completed 8 years these reasons made film more memorable
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया

सपनों को अहमियत

इस फिल्म में रणबीर कपूर ने बनी थापर नाम के एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जिसके लिए उसके सपने ही सब कुछ हैं। बनी कहता है, 'मैं दुनिया का कोना कोना देखना चाहता हूं मैं उड़ना चाहता हूं दौड़ा चाहता हूं, गिरना चाहता हूं बस रुकना नहीं चाहता। बनी के किरदार को देख फैंस ने जाना कि अपने सपनों को पूरा करना कितना खास होता है। 

Ranbir kapoor and deepika padukone film ye jawani hai deewani completed 8 years these reasons made film more memorable
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया

कभी कभी अचानक लिए फैसले जिंदगी बदल देते हैं

इस फिल्म में दीपिका ने नैना तलवार का किरदार निभाया था जो पढ़ने में टॉपर रहती है। वो मेडिकल की पढ़ाई कर रही होती और उसकी जिंदगी एक ही रुटीन में गुजरती है। अपनी स्कूल की दोस्त से मिलने के बाद नैना को समझ आता है कि उसकी जिंदगी एक ही पटरी पर दौड़ रही है। इसके बाद वो अचानक फैसला करती है उसे उसी ट्रिप पर जाने का जहां उसकी दोस्त जा रही है और फिर नैना की जिंदगी बदल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir kapoor and deepika padukone film ye jawani hai deewani completed 8 years these reasons made film more memorable
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार दोनो तरफ से हो जरूरी नहीं

इस फिल्म में प्यार के पहलू को भी खूबसूरती से दिखाया गया था। जब नैना को बनी से प्यार होता है तब बनी उस एहसास को समझ नहीं पाता है। ऐसे में नैना उसे रोकती नहीं है और उसके सपने को पूरा करने के लिए आजाद कर देती है। वहीं अदिति(कल्कि) अवि से प्यार करती है, लेकिन वो उसके बारे में ऐसा नहीं सोचता है। बाद में अदिति को किसी और शख्स से वही प्यार मिल जाता है जैसा वो चाहती है। वहीं अपने सपनों को पूरा करने वाला बनी भी लौटकर नैना के पास आ जाता है।

विज्ञापन
Ranbir kapoor and deepika padukone film ye jawani hai deewani completed 8 years these reasons made film more memorable
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया

जब परिवार हो साथ तो सब कुछ आसान होता है

कई बार लोग अपने सपने इसलिए नहीं पूरा कर पाते क्योंकि उनका परिवार उनके साथ नहीं होता। इस फिल्म में दिखाया गया था कि बनी के पापा उससे बहुत प्यार करते है और इसलिए वो उसे उसके सपने को पूरा करनी की खुली छूट देते हैं। उनका ये कहना कि, 'जहां तुम्हारा जी चाहे जाओ, जो जी चाहे करो जिस तरह से जिंदगी जीनी है जिओ, जिंदगी में चाहे जो भी हो जाए, कुछ भी हो, मैं हमेशा तु्म्हारे साथ हूं... दर्शकों को भावुक कर गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed