फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe: ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ की अनदेखी तस्वीरें लीक, रिलीज हुई फिल्म से गायब मिला ये किस्सा

Mon, 31 May 2021 01:02 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 31 May 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Film Radhe Unseen Pictures From The Movie Leaked Found Missing Some Scenes
फिल्म राधे की अनदेखी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दबंग अभिनेता सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ भले जी5 को उम्मीद के मुताबिक डाउनलोड न दिला पाई हो लेकिन फिल्म को लेकर हुई जबर्दस्त चर्चा से ये तो तय हो गया कि सलमान खान का मार्केट अभी बाकी है, बशर्ते फिल्में वह अच्छी कर सकें तो। उनके पिता मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान ने भी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की कहानी को खारिज कर दिया है। इस बीच चर्चा इस बात की भी है कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा सलमान खान के कहने पर काट दिया गया था।



सलमान का फैमिली ट्रैक
फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। ये तस्वीरें सलमान की हालिया रिलीज फिल्म की हैं और इनमें हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों वीरेंद्र सक्सेना व जरीना वहाब के साथ एक नई अदाकारा को भी देखा जा सकता है।

Salman Khan Film Radhe Unseen Pictures From The Movie Leaked Found Missing Some Scenes
नैंसी जैन के ट्वीट का स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नैंसी जैन के ट्वीट से खुलासा
सोशल मीडिया पर बीते दो दिनों से तैर रहीं इन तस्वीरों में फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का एक ऐसा ट्रैक नजर आ रहा है जो 13 मई को रिलीज हुई फिल्म में नहीं दिखा। इस ट्रैक के तार इन तस्वीरों में दिख रही नई अदाकारा नैंसी जैन की उस ट्वीट से जोड़े जा रहे हैं जो उन्होंने पिछले महीने साझा की थी।

 

Salman Khan Film Radhe Unseen Pictures From The Movie Leaked Found Missing Some Scenes
फिल्म राधे की अनदेखी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान की बहन बनी नैंसी
नैंसी जैन ने फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान खान की बहन का रोल किया है। अरसे तक वह अपनी इस खबर को अपने जानने वालों के बीच साझा करने से खुद को रोके भी रहीं। लेकिन फिर जब फिल्म का ओटीटी पर जाना तय हो गया और होली के बाद फिल्म की एडीटिंग भी उसी हिसाब से होनी शुरू हुई तो नैंसी जैन का पूरा ट्रैक ही फिल्म से उड़ा दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Film Radhe Unseen Pictures From The Movie Leaked Found Missing Some Scenes
फिल्म राधे की अनदेखी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्शन सीक्वेंस हटने का नतीजा
जब ये जानकारी सामने आई थी कि रिलीज होने जा रही फिल्म की लंबाई सिर्फ एक घंटा 49 मिनट ही रह गई है तभी लोगों ने शक जाहिर किया था कि जरूर फिल्म के साथ कुछ लोचा हुआ है। अब पता चल रहा है कि फिल्म से सलमान की बहन वाला पूरा ट्रैक सलमान के कहने पर ही हटाया गया। इस ट्रैक में ट्रेन का सीक्वेंस फिल्म की रेटिंग पर असर डाल रहा था। इसीलिए इस सीक्वेंस को हटाया गया। और जब ये सीक्वेंस हटा तो फिर बाकी सीक्वेंस की जरूरत ही फिल्म में नहीं रही।
 

विज्ञापन
Salman Khan Film Radhe Unseen Pictures From The Movie Leaked Found Missing Some Scenes
फिल्म राधे की अनदेखी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फाइनल फिल्म से काट दिया किस्सा
फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में कहानी का पूरा एक हिस्सा ही हटा दिए जाने को लेकर तमाम तरह के कयास लग रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसा फिल्म की लंबाई ओटीटी दर्शकों के हिसाब से करने के लिए किया गया। सलमान खान के करियर की ये पहली फिल्म रही जिसकी लंबाई दो घंटे से भी कम है। इसके पहले की सलमान की सारी फिल्में दो घंटे से ऊपर ही रही हैं। फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में जो ट्रैक फाइनल एडिट में हटा, उसमें एक सीन ट्रेन में फिल्माए गए एक्शन सीक्वेंस का भी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed