फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor Birthday: जब कटरीना कैफ ने बताया था रणबीर कपूर को बुरा निर्माता, ऐसी थी अभिनेता की प्रतिक्रिया

Mon, 28 Sep 2020 01:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 28 Sep 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Ranbir Kappor News in Hindi: Ranbir Kapoor Birthday When Katrina Kaif Says Ranbir is bad producer But My Best Friend
रणबीर कपूर, कटरीना कैफ - फोटो : फाइल फोटो

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। रणबीर इस साल अपना 38वां जन्मदिन मना  रहे हैं। रणबीर कपूर अक्सर लाइम लाइट में बने रहते हैं। कभी किसी फिल्म के सिलसिले में तो कभी अपने रिलेशनशिप के चलते। रणबीर का नाम अक्सर किसी ना किसी अभिनेत्री के साथ जुड़ ही जाता है। रणबीर कपूर ने अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं भी जोरों पर थीं। ऐसे में एक बार जब फिल्म जग्गा जासूस के दौरान कटरीना से रणबीर के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से इन सवालों का जवाब दिया था।

Happy Birthday Ranbir Kappor News in Hindi: Ranbir Kapoor Birthday When Katrina Kaif Says Ranbir is bad producer But My Best Friend
जग्गा जासूस - फोटो : फाइल फोटो

रणबीर कपूर ने फिल्म 'जग्गा जासूस' से बतौर निर्माता भी इंडस्ट्री में अपनी आमद दी थी। इस फिल्म निर्माण में काफी मुश्किलें आईं थीं जिसकी वजह से इसको बनने में काफी समय लगा था। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब कटरीना कैफ से पूछा गया कि रणबीर बेहतर निर्माता है या दोस्त? तो इस सवाल का जवाब कटरीना ने बड़ी ही बेबाकी से दिया था। कटरीना का जवाब सुनकर रणबीर भी कुछ नहीं बोल पाए थे।

Happy Birthday Ranbir Kappor News in Hindi: Ranbir Kapoor Birthday When Katrina Kaif Says Ranbir is bad producer But My Best Friend
रणबीर कपूर, कटरीना कैफ - फोटो : फाइल फोटो

कटरीना ने इस सवाल के जवाब में कहा, 'बतौर निर्माता मुझे नहीं लगता रणबीर ने कुछ किया है। डिज्नी ने बहुत बेहतरीन काम किया है और सच कहूं तो ये दादा (अनुराग बासु) की रचना है। हम सेट पर आते थे एक स्पर्धा की भावना लेकर जिसे मीडिया ने बहुत ही गलत तरीके से देखा। बतौर निर्माता रणबीर कतई अच्छे नहीं है। वो मेरा खास दोस्त है।' कटरीना की बात सुनकर रणबीर भी कुछ नहीं बोल पाए सिवाय उनकी हां में हां मिलाने के। रणबीर ने कहा कि वो फिल्म में सिर्फ नाम के निर्माता है क्योंकि वो बहुत ही आलसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Ranbir Kappor News in Hindi: Ranbir Kapoor Birthday When Katrina Kaif Says Ranbir is bad producer But My Best Friend
रणबीर कपूर, कटरीना कैफ - फोटो : फाइल फोटो

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'राजनीति' और 'जग्गा जासूस' में साथ नजर आए। जब दोनों ने फिल्म राजनीति की उसी समय से दोनों के अफेयर की खबरें फैलना शुरू हो गई थीं। कहा जाता है कि दोनों ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कभी भी खुलकर कोई बात नहीं की है। दोनों एक दूसरे को हमेशा केवल अच्छा दोस्त बताते रहे।

विज्ञापन
Happy Birthday Ranbir Kappor News in Hindi: Ranbir Kapoor Birthday When Katrina Kaif Says Ranbir is bad producer But My Best Friend
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : instagram/ayan_mukerji

वहीं इन दिनों रणबीर कपूर का नाम अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों इस समय अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आने वाले हैं। दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता है। रणबीर के पिता ऋषि कपूर के निधन के समय आलिया को रणबीर के परिवार के साथ हमेशा देखा गया था। कभी नीतू सिंह को संभालते हुए तो कभी रिद्धिमा को वीडियो कॉल से पिता के अंतिम दर्शन करवाते हुए। दोनों के जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

पढ़ें: 'आएगा आने वाला' के लिए मिली तारीफ से डर गई थीं लता मंगेशकर, बेहद दिलचस्प है किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed