बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी यह फिल्म होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आ रहीं हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। इसके बाद एक्टर अयान मुखर्जी और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
Ranbir Kapoor : 'ब्रह्मास्त्र' पार्ट 2 को लेकर रणबीर ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर का कहना है कि अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र के सीक्वल पर काम पहले से ही काम कर रहे हैं। एक्टर ने यह भी कहा है कि इस साल के अंत तक इस फिल्म पर काम शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल, एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते समय उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें- Satish Kaushik News Live: सबको रुलाकर पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम संस्कार में भावुक हुए लोग
रणबीर कपूर ने बातचीत के दौरान बताया कि हम 'ब्रह्मास्त्र' 2 और 3 बनाने की तैयारी में हैं। निर्देशक अयान मुखर्जी अभी फिल्म लिख रहे हैं और उम्मीद है कि हम इस फिल्म पर काम इस साल के अंत या अगले साल तक शुरू कर देंगे।
यह भी पढ़ें- TJMM BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'तू झूठी मैं मक्कार' की पकड़ बरकरार, दूसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा' सितंबर 2022 में रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म को बनने में 12 साल लगे थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अहम किरदार प्ले किया था।
यह भी पढ़ें- Satish Kaushik : भतीजे निशांत ने दी सतीश कौशिक को मुखाग्नि, शनिवार को मुंबई में होगा प्रार्थना सभा का आयोजन
वहीं, रणबीर कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी हैं। दोनों की यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Oscar 2023 Live Streaming: आरआरआर को अवॉर्ड जीतते देखना है? जानें कहां और कैसे देखें ऑस्कर की लाइव स्ट्रीमिंग