{"_id":"5eaff6ce2bf6d12b173bc32b","slug":"ranbir-kapoor-foreword-about-his-relationship-with-rishi-kapoor-in-khullam-khulla-uncensored-book","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औपचारिक था ऋषि कपूर का बेटे संग रिश्ता, रणबीर ने कहा था- 'मैं अपने बच्चों से अधिक घनिष्ठ होना चाहूंगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
औपचारिक था ऋषि कपूर का बेटे संग रिश्ता, रणबीर ने कहा था- 'मैं अपने बच्चों से अधिक घनिष्ठ होना चाहूंगा'
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन वो हमेशा सभी की यादों में जिंदा रहेंगे। ऋषि कपूर भी अपने पिता राज कपूर की तरह ही थे। ऐसे में बेटे रणबीर के साथ उनका रिश्ता काफी नजदीकी वाला नहीं था। इस बात का खुलासा खुद रणबीर ने किया था।
2 of 6
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
किताब 'खुल्लम खुल्ला' के प्राक्कथन में रणबीर ने लिखा था, 'जहां तक अपने पिता से मेरे व्यक्तिगत रिश्ते का प्रश्न है। मेरे लिए यह पूर्ण आदर का रिश्ता है। मैं अपनी माँ के अधिक करीब हूं। मुझे लगता है कि मेरे पिता ने अपने पिता को पिता रूप में आदर्श माना और हमारा रिश्ता उनके अपने पिता के साथ के रिश्ते से प्रभावित रहा। यह सच है कि उनके साथ मैं एक विशेष लक्ष्मण रेखा को कभी पार नहीं कर पाया, पर मुझे इस रिश्ते में कोई कमी या खालीपन भी कभी नहीं लगा।'
3 of 6
rishi kapoor and ranbir kapoor
रणबीर ने आगे कहा, 'हाँ, यह जरूर लगा कि काश हमारे बीच और अधिक मित्रता और घनिष्ठता होती तो मैं उनके साथ कुछ और अधिक समय बिता पाता। कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है कि काश मैं भी कभी यूं ही फोन उठाता और उनसे पूछ पाता कि वे कैसे हैं पर हमारे बीच ऐसा नहीं है। हमारे बीच फोन पर बातचीत नहीं होती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rishi kapoor and ranbir kapoor
रणबीर ने आगे लिखा था, 'हां वे मुझे संदेश अवश्य देते हैं और वे मेरे काम के आर्थिक पक्ष को भी संभालते हैं और इस प्रकार अब हम अधिक जुड़े रहते हैं। जब भी मेरी शादी होगी और मेरे बच्चे होंगे, मैं रिश्ते के इस समीकरण को बदलना चाहूंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरा अपने बच्चों से रिश्ता इतना औपचारिक हो, जितना कि मेरा अपने पिता से रहा। मैं उनसे अधिक मित्रतापूर्ण और अधिक घनिष्ठ होना चांहूगा। मैं उनके साथ ज्यादा-से- ज्यादा समय बिताना चाहूंगा।'
विज्ञापन
5 of 6
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
रणबीर आगे कहते हैं, 'साथ ही यह भी कहना चाहता हूँ कि मैं अपने पिता से गहरा प्यार करता हूँ उनका अत्यधिक आदर करता हूँ और वे मेरी प्रेरणा है। मैं कभी उनको अपने कारण लज्जित नहीं होने दूंगा। मैं जानता हूँ कि उनके हृदय में मेरे हित की भावना ही सर्वोपरि है। मुझमें और मेरे कार्य में, उनके किये गए विश्वास पर मुझे गर्व है। उनकी यही अपेक्षा मुझे और अधिक प्रयास व मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।