फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त-सलमान खान की दोस्ती में रणबीर कपूर बनने दीवार?

Tue, 08 Mar 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 08 Mar 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor in between sanjay dutt and salman khan friendship
सलमान खान और संजय दत्त - फोटो : gettyimages
जब से संजय दत्त जेल से रिहा होकर घर पहुंचे इंडस्ट्री के तमाम लोग उनसे मिल आए हैं। मगर उनके अच्छे दोस्त और बुरे दिनों के साथी सलमान खान कहीं नहीं दिखे। कहा गया कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग में बहुत व्यस्त हैं। लेकिन अब कुछ और ही बात सामने आ रही है।

20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त

ranbir kapoor in between sanjay dutt and salman khan friendship
सलमान खान और संजय दत्त - फोटो : gettyimages
सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो चुका है कि एक समय सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिश्ता टूटने की वजह रणबीर कपूर बने थे। ताजा चर्चाएं यह हैं कि इस बार रणबीर की वजह से संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती दांव पर लग गई है! पिछले महीने संजय की जेल से रिहाई के पहले चर्चे थे कि सलमान उनका जमकर स्वागत करेंगे।

20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त

ranbir kapoor in between sanjay dutt and salman khan friendship
सलमान खान और संजय दत्त - फोटो : gettyimages
अपने फार्म हाउस पर बड़ी पार्टी देंगे। मगर दो हफ्ते हो रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं हुआ। बॉलीवुड के तमाम बड़े-छोटे सितारे, निर्माता-निर्देशक संजय से घर जाकर मिल लिए हैं परंतु सलमान नहीं पहुंचे। यह भी हुआ कि बीते सप्ताहांत दोनों दक्षिण मुंबई में एक शादी के रिसेप्शन में पहुंचे मगर संजय के आने से पहले सलमान निकल लिए। माजरा क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त

ranbir kapoor in between sanjay dutt and salman khan friendship
सलमान खान और संजय दत्त - फोटो : gettyimages
इंडस्ट्री में अंदर की खबर रखने वालों की बात सच मानें तो सलमान नहीं चाहते हैं कि संजय पर बनने जा रही बायोपिक में रणबीर कपूर हीरो की भूमिका निभाएं। परंतु फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और रणबीर भी। काफी समय पहले ही निर्देशक राजू हिरानी और संजय इस बात पर सहमत हो चुके हैं कि रणबीर ही इस भूमिका के लिए सटीक होंगे।
विज्ञापन

20 साल की दोस्ती का अंत, सलमान खान पर उखड़े संजय दत्त

ranbir kapoor in between sanjay dutt and salman khan friendship
सलमान खान और संजय दत्त - फोटो : gettyimages
बताया जाता है कि सलमान को लग रहा था कि यह सिर्फ चर्चाएं हैं। वह समझ रहे थे कि फिल्म अभी विचाराधीन स्थिति में है। अतः जब प्रोजेक्ट फाइनल होगा तो काफी बदलाव हो चुके होंगे। इस बीच वह कभी संजय के साथ बैठ कर स्थितियां अपने मुताबिक ढाल लेंगे। रणबीर की जगह कोई दूसरा ऐक्टर आ जाएगा। परंतु अब जबकि बायोपिक को लेकर सब तय दिख रहा है, सलमान हैरान हैं और नहीं चाहते कि रणबीर बायोपिक में संजय दत्त की भूमिका निभाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed