{"_id":"5e004b698ebc3e87ac772743","slug":"ranbir-kapoor-injured-during-playing-football-he-take-selfie-with-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल खेलते हुए रणबीर कपूर को लगी चोट, होठों से खून बहता रहा और फैंस को देते रहे सेल्फी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फुटबॉल खेलते हुए रणबीर कपूर को लगी चोट, होठों से खून बहता रहा और फैंस को देते रहे सेल्फी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर को फुटबॉल खेलने का भी बहुत शौक है । अक्सर उन्हें बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ फुटबॉल खेलते देखा जाता है । हाल ही में रणबीर फुटबॉल खेलते देखे गए । यहां खेलते हुए रणबीर को चोट लग गई ।
2 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : social media
रणबीर के होठों से खून निकल रहा था । चोट को छिपाते हुए वो ग्राउंड से बाहर निकले । तभी फैंस ने उन्हें घेर लिया । चोट लगने के बावजूद रणबीर ने अपने सभी फैंस को सेल्फी दी । फैंस के साथ फोटो खिंचवाते रणबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।
3 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : social media
फुटबॉल ग्राउंड से भी एक वीडियो सामने आया है । बॉल को लेने के चक्कर में एक प्लेयर का हाथ रणबीर के चेहरे पर लग गया । इससे उनके होठों से खून बहने लगा। वो भागकर पानी पीने गए। बता दें कि पिछले दिनों रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए मनाली गए थे ।
brahmastra ranbir kapoor alia bhat varanasi
- फोटो : brahmastra ranbir kapoor alia bhat varanasi
यहां उनके साथ अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी थे । तीनों की सेट से तस्वीरें वायरल हुई थीं । बता दें कि रणबीर के पास 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा फिल्म 'शमशेरा' भी है । इस फिल्म को अजय-अतुल की जोड़ी निर्देशित करेगी । फिल्म में रणबीर के साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिका निभाएंगे ।
विज्ञापन
5 of 5
Ranbir Kapoor
- फोटो : twitter
इसके अलावा फिल्ममेकर लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर को शामिल किया गया है। इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है । फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग अपने बैनर लव फिल्म्स के तहत करेंगे। यह फिल्म साल 2021 में को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।