बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते देर नहीं लगती । वैसे तो फैंस नुसरत की तस्वीराें और वीडियो की खूब तारीफ करते हैं लेकिन इस बार वो अपने एक वीडियो के चलते ट्रोल हो गईं ।
गरीबों और सेक्स वर्कर्स को नुसरत जहां ने बांटे कंबल, वीडियो शेयर करते ही बुरी तरह हुईं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, नुसरत ने हाल ही में गरीबों और सेक्स वर्कर्स को कंबल बांटे थे । नुसरत ने कंबल बांटते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया । नुसरत ने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा । इसमें उन्होंने कहा कि हर कोई खुशियों का हकदार है ।
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
पिछले दिनों नुसरत ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं । इन तस्वीरों में नुसरत पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही थीं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ नुसरत ने मोतियों की माला और हैवी इयरिंग पहने थे । नुसरत की इन तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया था ।
अक्षय कुमार पर लगा भगवान राम को गाली देने का आरोप, यूजर्स ने कहा- 'हिंदू सभ्यता का अपमान किया'