बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लोगों को दिल जीतना बखूबी आता है। ऐसे में जब भी दीपिका पादुकोण मीडिया के सामने आती हैं, तब वो कुछ न कुछ ऐसा कर ही देती हैं कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। ऐसे में ही एक बार फिर दीपिका ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
VIDEO: जानें क्यों दीपिका पादुकोण ने मांग लिया फोटोग्राफर का मोबाइल, फिर हुआ कुछ ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में एक इवेंट के दौरान दीपिका को एक फोटोग्राफर के मोबाइल फोन का कवर पसंद आ जाता है। इस पर दीपिका फोटोग्राफर का फोन ले लेती हैं और उससे पूछती हैं कि क्या वह उसे इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फोटोग्राफर का मोबाइल कवर देखकर दीपिका कहती हैं,'आपका कवर दे दो ना, कवर दो ना, मैं यूज कर सकती हूं।' इस पर फोटोग्राफर कहता है, "ले लिजिए, आपके बर्थडे पर देता हूं पांच तारीख को।' वहीं फोटोग्राफर के ये कहना के बाद दीपिका हंसकर मना कर देती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by DEEPIKA PADUKONE HOLIC 🌺🌹 (@deepikap.classic) on
बता दें कि दीपिका हाल फिलहाल में फिल्म छपाक के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म छपाक दस जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म एक एसिड अटैक सरवाइवर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। बता दें कि फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण छपाक के अलावा रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे, जबकि दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। फिल्म के शूटिंग सेट से कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
पढ़ें: आंटी कहने पर इस सिंगर ने आमिर खान की बेटी को कहा कुछ ऐसा, इरा ने भी तपाक से दिया ये जवाब