फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA को लेकर एक दूसरे से विपरीत है इन निर्देशकों के विचार, एक वैज्ञानिक बनना चाहता था दूसरा पत्रकार

Mon, 23 Dec 2019 04:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 23 Dec 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap vs Vivek Agnihotri Has Totally Different View On CAA
अनुराग कश्यप, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Twitter

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कोई इस कानून को सही ठहरा रहा है तो कोई इसके विरोध में खड़ा है। इस कानून के विरोध में सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में देखने को मिले हैं। यहां इन प्रदर्शनों के दौरान 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस कानून पर अपनी राय जाहिर की है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं डायरेक्टर अनुराग कश्यप और फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री।

Anurag Kashyap vs Vivek Agnihotri Has Totally Different View On CAA
protest - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून पर दोनों की विचारधाराएं एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत हैं। CAA के विरोध में खड़े हुए फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप जहां प्रदर्शन को सही ठहरा रहे हैं। तो वहीं विवेक अग्निहोत्री ने इस पर सवाल उठाए है। तो चलिए जानते हैं इन दो निर्देशकों के बारे में।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार पर भड़के जावेद जाफरी का वीडियो वायरल, बोले- 'मुल्क बनाओ, मंदिर नहीं'

Anurag Kashyap vs Vivek Agnihotri Has Totally Different View On CAA
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अनुराग कश्यप

10 सितंबर 1972 को गोरखपुर में जन्में अनुराग कश्यप की बेबाकी उनकी फिल्मों में नजर आती है। वे सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्में बड़ी संजीदगी से बनाते हैं, लेकिन कई बार फिल्मों के कारण उन्हें मीडिया की आलोचना का सामना भी करना पड़ा। अनुराग वैज्ञानिक बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पढ़ाई भी की लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने शूल, नायक, ब्लैक फ्राइडे, गैंग्स ऑफ वासेपुर, देव-डी, शागिर्द, लव शव ते चिकन खुराना, हंसी तो फंसी जैसी कई फिल्में बनाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap vs Vivek Agnihotri Has Totally Different View On CAA
Vivek Agnihotri - फोटो : amar ujala, mumbai

विवेक अग्निहोत्री

21 दिसंबर 1973 को ग्वालियर में जन्में विवेक अग्निहोत्री अपने विचारों में आक्रोश और देश में होने वाले समसामयिक मुद्दों पर बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। विवेक अपने ट्वीट के लिए भी फेमस हैं। विवेक ने इंडियन स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की और पत्रकार की नौकरी भी की लेकिन बाद में फिल्मी दुनिया का रुख कर लिया। विवेक ने 'दन दना दन गोल' (2007), 'हेट स्टोरी' (2012), 'बुद्धा इन अ ट्रैफिक जैम' (2016) और जुनूनियत जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। 2019 में विवेक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य बने हैं।

ये भी पढ़ें- CAA और NRC का विरोध कर रही अभिनेत्री गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस पर पीटने का आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed