फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर के हमशक्ल का हुआ निधन, बेटे की तरह हूबहू दिखने पर ऋषि कपूर ने भी की थी तारीफ

Fri, 17 Jul 2020 03:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 17 Jul 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor look alike Junaid Shah passes away due to cardiac arrest
रणबीर कपूर, जुनैद शाह - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कश्मीरी मॉडल जुनैद शाह का निधन हो गया है। जुनैद शाह बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की तरह हूबहू दिखने की वजह से काफी चर्चा में रहते थे। जुनैद शाह अभिनेता रणबीर कपूर जैसे ही दिखते थे। उनका निधन गुरुवार को कार्डिएक अरेस्ट के चलते श्रीनगर के इलाही बाग में घर पर हुआ। इस बात की जानकारी कश्मीर के मशहूर पत्रकार यूसुफ जुनैद ने दी है। 



Ranbir Kapoor look alike Junaid Shah passes away due to cardiac arrest
जुनैद शाह - फोटो : सोशल मीडिया

यूसुफ जुनैद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 17 जुलाई को ट्वीट कर बताया कि जुनैद शाह इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'देर रात हमारे पड़ोसी निसार अहमद शाह का बेटा जुनैद शाह कार्डिएक अरेस्ट के चलते दुनिया छोड़कर चला गया। लोग उन्हें बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का हमशक्ल बताते थे।' 

 
Ranbir Kapoor look alike Junaid Shah passes away due to cardiac arrest
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि जुनैद शाह, रणबीर कपूर के हमशक्ल के रूप में काफी मशहूर थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके चहाने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा थी। जुनैद शाह भी रणबीर कपूर के स्टाइल और पहनावे को फॉलो करते थे। फैंस के अलावा खुद रणबीर कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी जुनैद शाह की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor look alike Junaid Shah passes away due to cardiac arrest
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2015 में अभिनेता ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर कपूर और जुनैद शाह की तस्वीर के कोलाज को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। जिसमें उन्होंने जुनैद शाह की तारीफ की थी। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हे भगवान मेरे बेटे का हमशक्ल !!! विश्वास नहीं हो रहा है। एक अच्छा हमशक्ल।'
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor look alike Junaid Shah passes away due to cardiac arrest
जुनैद शाह - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2007 में जब रणबीर कपूर ने फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो उस समय जुनैद शाह कॉलेज में पढ़ते थे। इस फिल्म से बाद लोग जुनैद को रणबीर कपूर का हमशक्ल बताने लगे। जुनैद शाह ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। 

पढ़ें: जब शाहरुख खान के गाने को सुशांत सिंह राजपूत ने शानदार अंदाज में था गाया, अब वायरल हो रहा है वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed