फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शाहरुख खान के गाने को सुशांत सिंह राजपूत ने शानदार अंदाज में था गाया, अब वायरल हो रहा है वीडियो

Fri, 17 Jul 2020 02:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 17 Jul 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sung Shah rukh Khan song Koi Na Koi Chahiye Pyar Karne Wala video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें भूलने का नाम नहीं लगे रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और कई बॉलीवुड सितारे उनसे जुड़ी यादों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Sushant Singh Rajput sung Shah rukh Khan song Koi Na Koi Chahiye Pyar Karne Wala video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की जब से मौत हुई हैं, तभी से उनकी जिदंगी से जुड़े कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। इस बीच उनका नया वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म दीवाना का 'कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला' गाने को मस्ती भरे अंदाज में गाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Sushant Singh Rajput sung Shah rukh Khan song Koi Na Koi Chahiye Pyar Karne Wala video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत कार चलाते समय पूरे मस्ती भरे अंदाज में 'कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला' गा रहे हैं। इस दौरान उनका जोश और चेहरे के भाव किसी का भी दिल जीत सकते हैं। इस वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। अभिनेता के फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Repost @jamlenpao (@get_repost) ・・・ Memories November 2018 . . #sushantsinghrajput #pavitrarishta #manav #mansoor #shiv #mahi #msdhoni #raabta #kedarnath #chhichhore #vaanikapoor #parineetichopra #deepikapadukone #anushkasharma #iloveyousushant #sorrysushant#dilbecharaonbigscreen #dilbechara#sorrysushant #iamwithyousushant#weloveyousushant #cbienquiryforsushant#wewillfightbackforsushant #iloveyousushant #sushantisnotamarketingstrategy #legendsushantsinghrajput #ourrealherosushantsinghrajput #ssrians #sushholic

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantmeansinspiration) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sung Shah rukh Khan song Koi Na Koi Chahiye Pyar Karne Wala video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक थे। वह सोन चिड़िया, एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका में थे। इन फिल्मों में सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को न केवल दर्शको ने खूब पसंद किया बल्कि बॉलीवुड सिनेमा में उन्हें खास पहचान भी मिली थी। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' होगी। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sung Shah rukh Khan song Koi Na Koi Chahiye Pyar Karne Wala video goes viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की तो उन्होंने बीती 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से फैंस सहित बॉलीवुड सितारों को भी बड़ा झटका लगा था। वहीं कई सितारों ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद के शिकार थे। हालांकि मुंबई पुलिस उनकी मौत की हर एंगल से जांच कर रही है। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच करवाने की मांग भी तेजी से उठ रही है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के वकील ने मुंबई पुलिस को लिखा पत्र, की ये खास मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed