फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरो ने फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर किया एक और मूवी का एलान, बीते एक साल में ये चौथी पिक्चर

Fri, 17 Jul 2020 02:01 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 17 Jul 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
nikhil dwivedi planning a film based on the stardust affair book
निखिल द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

एफएमसीजी कंपनी वीडियोकॉन में नौकरी करते करते अभिनेता शाहरुख खान के करीब आए निखिल द्विवेदी की हीरो बनने की तमाम कोशिशें फ्लॉप हो चुकी हैं। अब वह साल की हर तिमाही में एक नई फिल्म का एलान करके चर्चा में बने रहते हैं। ये घोषणाएं वह बतौर फिल्म निर्माता करते हैं। हालांकि, फिल्म वह कभी कभार इक्का दुक्का ही बनाते हैं। उनकी पिछले एक साल में चौथी फिल्म का एलान शुक्रवार को हुआ है, देखना ये दिलचस्प रहेगा कि ये कब बनना शुरू होती है।

nikhil dwivedi planning a film based on the stardust affair book
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

निखिल को लेकर ताजा खबर ये है कि उन्होंने बिलाल सिद्दीकी की लिखी किताब 'द स्टारडस्ट अफेयर' का फिल्मी रूपांतरण करने के लिए इसके अधिकार खरीदे हैं। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही वह एक निर्माता के तौर पर इस फिल्म को बनाने की घोषणा करेंगे। बिलाल सिद्दीकी की यह किताब काफी हद तक 90 के दशक की सबसे कामुक अभिनेत्रियों में से एक ममता कुलकर्णी की कहानी को बताती है। जानकारी के मुताबिक निखिल इस किताब के फिल्मी रूपांतरण के माध्यम से ही ममता की जिंदगी को एक बार फिर से पर्दे पर दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह ममता की एक फिल्मी स्टार बनने से लेकर कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की प्रेमिका बनने तक की कहानी दिखाएंगे।

nikhil dwivedi planning a film based on the stardust affair book
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

निखिल द्विवेदी की पिछले एक साल में घोषित हुई ये चौथी फिल्म है। सबसे पहले खबर आई थी कि निखिल ने वर्ष 2003 में आई हॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'किल बिल' को हिंदी में रीमेक करने के लिए इसके अधिकार खरीदे हैं। हॉलीवुड में इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक पर क्वेंटिन टैरांटिनो ने किया है, जबकि निखिल अपनी हिंदी फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप से करवाना चाहते थे। फिल्म में बिल का किरदार निभाने के लिए निखिल ने शाहरुख खान से बातचीत करने का दावा भी अपनी करीबी लोगों से किया था। ये फिल्म जाहिर है कि बननी ही नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
nikhil dwivedi planning a film based on the stardust affair book
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले ही साल दिसंबर में निखिल ने एक और सनसनीखेज खबर छपवाई। उन्होंने इस बार दावा किया कि शाहरुख खान और सलमान खान संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में साथ आने के लिए मान गए हैं। फिल्म 'करण अर्जुन' के बाद शाहरुख और सलमान के प्रशंसक तो इन दोनों को एक साथ एक पूरी फिल्म में देखने के लिए तरस गए हैं। जब इस बारे में पुष्टि करने के लिए मीडिया ने सलमान खान से संपर्क किया तो सलमान ने निखिल की खिल्ली उड़ाते हुए यहां तक कहा कि वह और शाहरुख तो फिल्म में नहीं आ रहे हैं, बल्कि निखिल और संजय एक साथ फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म को निखिल निर्देशित करेंगे, जबकि संजय उसमें अभिनय करेंगे।

विज्ञापन
nikhil dwivedi planning a film based on the stardust affair book
निखिल द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा निखिल ने राजकुमार कोहली की हिट फिल्म नागिन का रीमेक बनाने की बातें भी पिछले साल की थीं। निखिल की छवि हिंदी फिल्म जगत में बड़बोले शख्स की है जो आया तो था हीरो बनने लेकिन जब वहां कुछ नहीं हुआ तो निर्माता बनने की बातें छपवाकर हिंदी सिनेमा के नामचीन लोगों के बीच अपनी हनक बनाने रखने की कोशिश में लगा हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed