सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के नाम पर रणबीर कपूर ने पीटा माथा! बोले- मेरी अपनी भी कोई लाइफ है?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Oct 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor refuses to promote Brahmastra:Part One Shiva says Alia Bhatt lost her voice singing Kesariya
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' अब जल्द ही ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आएगी। इसे लेकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। वहीं, रणबीर कपूर हैं कि उन्होंने अब इस फिल्म के प्रमोशन से हाथ खड़े कर दिए हैं। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रेग्नेंसी के बावजूद आलिया ने फिल्म प्रमोशन के लिए हर इवेंट में शिरकत की। लेकिन, अब रणबीर कपूर का कहना है कि वह इस फिल्म का अब और प्रमोशन नहीं करेंगे! आइए जानते हैं...



Ratan Raajputh: चार साल से इंडस्ट्री से क्यों दूर हैं रतन राजपूत? अभिनेत्री ने किया सबसे बड़े दर्द का खुलासा

Ranbir Kapoor refuses to promote Brahmastra:Part One Shiva says Alia Bhatt lost her voice singing Kesariya
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें रणबीर कपूर किसी से फोन पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। रणबीर कहते नजर आ रहे हैं, 'नहीं भई हो गया! मैं 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन कर चुका। 'ब्रह्मास्त्र' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है तो उसका मतलब क्या है प्रमोशंस? प्रमोशन, प्रमोशन प्रमोशन...। इतना तो आलिया ने फिल्म में शिवा-शिवा नहीं बोला होगा। खुद डांस करके भूत बन चुका हूं मैं। आलिया की आवाज बैठ चुकी है हर इवेंट पर 'केसरिया' गाते-गाते। 150 ड्रोन्स उड़ा दिए ढाई सौ लड्डू बांट दिए। अब क्या करूं? सबके घर जाऊं और बोलूं कि देवियों और सज्जनों हमारी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आ रही है। प्लीज देखिए...प्लीज देखिए...लाइट आ रही है, लाइट आ रही है। लाइट आ चुकी है। हैप्पी दिवाली!' 

Khakee The Bihar Chapter: ‘विक्रम वेधा’ जैसी कहानी पर नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज, लखनऊ का मुकाबला अब बिहार में

Ranbir Kapoor refuses to promote Brahmastra:Part One Shiva says Alia Bhatt lost her voice singing Kesariya
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद वीडियो में रणबीर कपूर कहते नजर आ रहे हैं, 'अयान को क्या लगता है कि 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के अलावा मेरी लाइफ ही नहीं है। यार बाप बनने वाला हूं मैं। मेरी जिंदगी का बड़ा पल है।' अचानक रणबीर कपूर के पास एक और कॉल आता है, जो कि 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी का है। रणबीर पहले से बात कर रहे शख्स से कहते हैं, 'बाद में कॉल करता हूं।' इसके बाद रणबीर, अयान मुखर्जी से कहते हैं, 'हां अयान! मैं बिल्कुल प्रमोट करूंगा। सबको देखनी पड़ेगी ब्रह्मास्त्र, यस सर, लाइट इज कमिंग।' इसके बाद रणबीर कुशन कवर से अपना माथा पीटते नजर आते हैं। जाहिर सी बात है कि रणबीर ने 'ब्रह्मस्त्र' के प्रमोशन का यह नया मजेदार तरीका अपनाया है। उन्हें अलग अंदाज में फिल्म के ओटीटी पर आने की जानकारी दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor refuses to promote Brahmastra:Part One Shiva says Alia Bhatt lost her voice singing Kesariya
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। आलिया के पोस्ट पर दीपिका पादुकोण ने लाफिंग इमोजी पोस्ट किया है। वहीं, रणबीर कपूर की सासू मां सोनी राजदान ने लिखा है, 'बेहद क्यूट और फनी।' एक्टर अर्जुन कपूर ने भी कई लाफिंग इमोजी पोस्ट किए हैं। अन्य यूजर्स भी वीडियो में रणबीर के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Anupam Kher: ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया,बोले- जिसने हमपर 200 साल तक राज..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed