फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सभी फिल्मों को धूल चटाकर रणबीर की 'संजू' नया इतिहास गढ़ने को तैयार, 13वें दिन का कलेक्शन रहा जोरदार

Thu, 12 Jul 2018 08:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 13
sanju
रणबीर कपूर की 'संजू' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ के जादुई आंकड़े के काफी करीब पहुंच गया है। इस फिल्म के साथ ही रणबीर कपूर ने सिनेमाजगत में एक नया इतिहास गढ़ा है। 'संजू' फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से 13वें दिन तक लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। इस फिल्म का 13वें दिन का कलेक्शन भी जोरदार है।
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 13
sanju
इस फिल्म ने 13वें दिन कमाई के मामले में 285 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जो कि रणबीर कपूर के लिए किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं है। रणबीर को बॉलीवुड में 11 साल हो चुके हैं और यह उनके फिल्मी सफर की पहली 200 करोड़ी फिल्म है जो अब 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के एक कदम दूर है। 
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 13
sanju
'संजू' फिल्म ने पहले हफ्ते शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार की कमाई 12.90 करोड़, शनिवार को 22.02 करोड़, रविवार को 28.05, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़ बुधवार को 6.90 करोड़ रहा। कुल मिलाकर 'संजू' फिल्म का कलेक्शन 289.40 करोड़ के करीब पहुंच गया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 13
sanju
'संजू' फिल्म के कलेक्शन को देखकर इतना कहा जा सकता है कि यह दूसरे हफ्ते के आखिर तक 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। हालांकि 'संजू' फिल्म की दूसरे हफ्ते हो रही कमाई की असल वजह किसी भी बड़े बजट की फिल्म का रिलीज न होना है। फिल्म में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का किरदार निभाया है।
 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 13
sanju
इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। 'संजू' को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। 'रेस 3' के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है। पहले हफ्ते के 'संजू' के कलेक्शन से त्योहारों पर रिलीज फिल्म के आंकड़े को देखा जाए तो 'संजू' फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed