{"_id":"5b496fa94f1c1b36748b4886","slug":"ranbir-kapoor-sanju-film-box-office-collection-day-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी 'संजू', 15वें दिन की धमक से हिल गया बॉलीवुड का नया 'सूरमा' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी 'संजू', 15वें दिन की धमक से हिल गया बॉलीवुड का नया 'सूरमा'
Sat, 14 Jul 2018 09:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर की 'संजू' की धमक बॉक्स ऑफिस पर 'सूरमा' रिलीज होने के बाद भी बरकरार है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सूरमा के आगे संजू की पकड़ थोड़ी ढीली जरूर पड़ जाएगी लेकिन इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इस तरह से 'संजू' रणबीर के करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन गई है।
2 of 5
sanju
रिलीज के बाद से 'संजू' की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी लेकिन कमाई का आंकड़ा धीरे ही सही लेकिन लगातार जारी था। बीते काफी दिनों से रणबीर के फैंस 'संजू' के 300 करोड़ी होने का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह आंकड़ा 'संजू' ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को छू लिया।
3 of 5
sanju
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की 'संजू' ने 15वें दिन की कमाई के बाद 300 करोड़ कमा लिए हैं। 'संजू' फिल्म ने पहले हफ्ते शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार की कमाई 12.90 करोड़, शनिवार को 22.02 करोड़, रविवार को 28.05, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़ बुधवार को 6.90 करोड़, गुरुवार को 5.75 करोड़ रहा। वहीं शुक्रवार की कमाई के बाद 'संजू' का अब तक का कलेक्शन मिलाकर 300 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त और रणबीर कपूर
300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के बाद 'संजू' रणबीर के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। इस फिल्म के साथ ही रणबीर कपूर ने साबित कर दिया है कि 'संजू' के सामने किसी भी फिल्म का टिक पाना मुश्किल है और ऐसा ही हाल दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' का हुआ। दोनों की बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर रही लेकिन रणबीर की 'संजू' ने 'सूरमा' को मात देते हुए बॉलीवुड के नए 'सूरमा' बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म- संजू
300 करोड़ के आंकड़े को महज 15 दिन में पार कर रणबीर ने बाकी फिल्मों के आगे का सफर मुश्किल कर दिया है। 'संजू' की शुरू की कमाई के आंकड़े को देखें तो उसके लिए इतनी लंबी पारी बॉक्स ऑफिस पर खेलना कोई बड़ी बात नहीं थी। इस फिल्म से शुरुआत से ही कई ताबड़तोड़ कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिसका नतीजा 300 करोड़ के क्लब में शामिल होना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।