फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' पर 5वें दिन भी हो रही पैसों की बरसात, जादुई आंकड़े को छूकर रणबीर बन गए बॉक्स ऑफिस के 'धुरंधर'

Wed, 04 Jul 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 5
sanju
रणबीर कपूर की 'संजू' का 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बरकरार है। इस फिल्म के रिलीज के पहले, दूसरे और तीसरे दिन के कलेक्शन का आंकड़ा बेहतरीन था। ऐसे में वीक डेज पर इसके कलेक्शन पर जरूर असर पड़ सकता था लेकिन चौथे दिन भी इस फिल्म पर पैसों की बरसात जारी रही। वहीं 5वें दिन इस फिल्म ने डेढ़ सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 200 करोड़ कमाने के बेहद करीब पहुंच गई है।
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 5
SANJU
रमेश कादल के ट्वीट के मुताबिक रणबीर कपूर की 'संजू' ने 5वें दिन डेढ़ सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'संजू' फिल्म ने शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़ और मंगलवार को 21.50 करोड़ की कमाई की। ऐसे में यह फिल्म कुल मिलाकर 166.91 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।



 
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 5
sanju
फिल्म के इस बेहतरीन कलेक्शन को देखकर इतना तो तय है कि फिल्म वीकेंड से पहले ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 'संजू' फिल्म किसी भी फेस्टिवल या फिर छुट्टी के दिन रिलीज नहीं हुई थी इसके बाद भी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। इस फिल्म ने कई फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा है तो वहीं यह भी साबित हो गया है कि अगर फिल्म की कहानी बेहतरीन हो तो वह दर्शकों को अपनी ओर खीचने में कामयाब रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 5
SANJU
'संजू' 'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं 'संजू' ने 46.71 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया है। सलमान खान की 'रेस 3' तो 'संजू' के आगे टिक भी नहीं पाई । हाल ही में 'संजू' फिल्म की कामयाबी के बाद इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई। 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 5
sanju
इस सक्सेस पार्टी में फिल्म की पूरी स्टाराकास्ट पहुंची थी हालांकि विक्की कौशल इस पार्टी में नदारद थे। विक्की अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से सर्बिया गए है। पार्टी के दौरान रणबीर कपूर ने विक्की को वीडियो कॉल भी किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 'संजू' में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल के किरदार की जमकर तारीफ की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed