पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: 'एनिमल' में नहीं होगा बॉबी देओल के किरदार का अंत? फिल्म के क्लाइमेक्स पर रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा

Mon, 27 Nov 2023 07:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 Nov 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor says Deols never died in action film fans says it hints at Bobby Deol villain role in animal
रणबीर कपूर, बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें रणबीर और बॉबी का खूंखार अवतार दर्शकों को देखने के लिए मिला, जिसके बाद फैंस फिल्म के लिए और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। संदीप वांगा रेड्डी निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।हाल ही में उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इस भूमिका के लिए अपने पिता धर्मेंद्र या अपने भाई सनी देओल से कोई सलाह ली थी। इस पर बॉबी ने क्या कहा चलिए जानते हैं...

Ranbir Kapoor says Deols never died in action film fans says it hints at Bobby Deol villain role in animal
सनी देओल-बॉबी देओल - फोटो : Social media
एनिमल की टीम ने 27 नवंबर को हैदराबाद में फिल्म के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कार्यक्रम में अनिल कपूर, रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना समेत एनिमल की टीम शामिल थी। इस दौरान बॉबी से पूछा गया कि क्या अपने एनिमल में अपने किरदार को निभाने के लिए पिता धर्मेंद्र या भाई सनी देओल से सलाह मांगी थी? इस पर बॉबी ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मेरे पिता या मेरे भाई ने ज्यादा नकारात्मक किरदार किए हैं, लेकिन उन्होंने ढेर सारी एक्शन फिल्में की हैं। मैंने अपने जीवन में बहुत सारी एक्शन फिल्में की हैं। मेरी पहली फिल्म भी एक एक्शन फिल्म थी। यह देओल वाली बात है, देओल्स को एक्शन मैन के रूप में जाना जाता है।''
Ranbir Kapoor says Deols never died in action film fans says it hints at Bobby Deol villain role in animal
रणबीर कपूर, बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी की इस बात पर रणबीर कपूर ने तुरंत कहा, "यह भी बात है कि देओल्स मरते नहीं हैं।" वहीं अब सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या रणबीर ने फिल्म की कहानी के बारे में संकेत दिए हैं कि एनिमल में भी खलनायक बने बॉबी देओल का अंत नहीं होगा? हालांकि, इसका खुलासा तो फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor says Deols never died in action film fans says it hints at Bobby Deol villain role in animal
धर्मेंद्र और बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी ने अपने पिता को "पहला ही-मैन" और अपने भाई को "असली एक्शन हीरो" कहा। अभिनेता ने आगे कहा कि वह एनिमल का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं। इससे पहले एनिमल के ट्रेलर लॉन्च पर बॉबी ने खुलासा किया था कि उन्हें एनिमल कैसे मिली थी। बॉबी ने कहा था कि जब उनके पास कोई काम नहीं था तो वे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहे थे। एनिमल के लिए संदीप रेड्डी वांगा ने उनसे संपर्क किया था, जिन्होंने उन्हें बॉबी सीसीएल खेलते समय की एक तस्वीर दिखाई थी।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor says Deols never died in action film fans says it hints at Bobby Deol villain role in animal
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉबी ने आगे बताया कि सीसीएल खेलते समय एक फोटो खिंच गई थी, जहां मैं दरवाजा ढूंढ रहा था तो वह तस्वीर संदीप ने मुझे दिखाई और कहा मैं आपको इसके लिए लेना चाहता हूं, क्योंकि आपकी यह जो फोटोग्राफ है, इसमें जो आपकी अभिव्यक्ति है, वो मुझे चाहिए। मैंने कहा चलो बेकारी के दिन काम आ गए। वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो 'एनिमल' एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed