फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खराब तबीयत के बीच ऋषि कपूर को न्यूयॉर्क में सताने लगा है ये डर, बताते हुए इमोशनल हुए रणबीर

Tue, 02 Apr 2019 02:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 02 Apr 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor says Rishi Kapoor insecurities about getting work in films after treatment
rishi kapoor and ranbir kapoor - फोटो : file photo

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) लंबे वक्त से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। तबीयत ठीक न होने की वजह से ऋषि भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन समय-समय पर सोशल मीडिया पर फैंस को हेल्थ अपडेट देते रहते हैं। इस बीच रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान पापा ऋषि कपूर के बारे में ऐसी बता बताई जिसे बताते-बताते वह इमोशनल हो गए। 

Ranbir Kapoor says Rishi Kapoor insecurities about getting work in films after treatment
rishi kapoor ranbir kapoor - फोटो : file photo

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने यह बात 'जी सिने अवॉर्ड' के दौरान अपनी स्पीच में कही। रणबीर कपूर को जी सिने अवॉर्ड में 'संजू' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। अपनी विनिंग स्पीच में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का जिक्र करते हुए रणबीर सबके सामने इमोशनल हो गए। रणबीर ने कहा- 'मैं इस अवॉर्ड को अपने पापा को डेडिकेट करना चाहता हूं। इस वक्त वह अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।' 

Ranbir Kapoor says Rishi Kapoor insecurities about getting work in films after treatment
ranbir kapoor - फोटो : file photo

रणबीर कपूर ने आगे कहा- 'जब भी मैं उनसे बात करता हूं वह केवल फिल्मों की बात करते हैं। वह फिल्म में लोगों की परफॉर्मेंस और उसका रिस्पांस कैसा मिल रहा है उसके बारे में पूछते रहते हैं। वह मुझसे यह भी कहते हैं कि तुम इस सीन में क्या कर रहो? आजकल उनके मन में असुरक्षा की भावना आ गई है। वह अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि जब मैं ठीक होकर वापस आऊंगा तो क्या मुझे फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिलेगा? क्या लोग फिल्म्स ऑफर करेंगे? क्या फिर से फिल्मों में एक्टिंग कर पाऊंगा?'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor says Rishi Kapoor insecurities about getting work in films after treatment
rishi kapoor and ranbir kapoor - फोटो : file photo

रणबीर की इस स्पीच का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर स्टेज पर बात करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर की बात करें तो वह आखिरी बार 'मुल्क' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और आशुतोष राणा भी थे। इस फिल्म को अभिनव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। ऋषि कपूर की बीमारी का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन तबीयत ठीक न होने की जानकारी मिलते ही वह अपना इलाज करवाने विदेश चले गए थे।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor says Rishi Kapoor insecurities about getting work in films after treatment
Ranbir, Alia - फोटो : social media

कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर के भारत आते ही रणबीर और आलिया के पेरेंट्स शादी की बात को आगे बढ़ाएंगे। खबरों की मानें दोनों परिवार आलिया और रणबीर की शादी के लिए तैयार हैं बस ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। फिल्मों की बात करें तो रणबीर के पास इस वक्त 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' दो बड़े बजट की फिल्में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed