फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: नीतू सिंह के साथ कैसा है आलिया का रिश्ता? रिद्धिमा का खुलासा, बोलीं- हमारे मुश्किल वक्त में वो...

Fri, 22 Nov 2024 12:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Nov 2024 12:19 PM IST
सार

Riddhima Kapoor Sahni: अभिनेत्री आलिया भट्ट का अपनी सास नीतू सिंह के साथ कैसा रिश्ता है? इसे लेकर हाल ही में उनकी ननद रिद्धिमा कपूर ने खुलासा किया है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor sister Riddhima praised Alia bhatt warm bond with Neetu Kapoor says she is amazing in everyway
रिद्धिमा कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, riddhimakapoorsahniofficial

आलिया भट्ट ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल बखूबी जीता है। अपनी अभिनय प्रतिभा से अलग वह उम्दा इंसान भी हैं। उनकी इस खूबी के कायल उनके ससुराल वाले भी हैं। हाल ही में आलिया की ननद यानी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने अपनी भाभी की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने नीतू सिंह के साथ आलिया की बॉन्डिंग को लेकर भी बात की। रिद्धिमा ने बताया कि मुश्किल वक्त में आलिया हमेशा उनके साथ रही हैं।

Ranbir Kapoor sister Riddhima praised Alia bhatt warm bond with Neetu Kapoor says she is amazing in everyway
आलिया भट्ट, नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, neetu54

मुश्किल वक्त में आलिया ने दिया परिवार का साथ
रिद्धिमा साहनी ने हाल ही में बताया कि आलिया भट्ट परिवार के मुश्किल वक्त में साथ खड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता ऋषि कपूर इलाज के लिए गए और उसी दौरान उनकी दादी का निधन हो गया। तब आलिया न केवल उनके साथ रहीं, बल्कि उन्होंने सारे इंतजाम भी निजी तौर पर किए। रिद्धिमा ने कहा कि आलिया का यह साथ बहुत मददगार साबित हुआ। रिद्धिमा ने मां नीतू सिंह के साथ आलिया की बॉन्डिंग पर बात करते हुए कहा कि दोनों के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और प्यारा है। उन्होंने कहा कि आलिया जो कुछ भी करती हैं, पूरे दिल से करती हैं।

Ranbir Kapoor sister Riddhima praised Alia bhatt warm bond with Neetu Kapoor says she is amazing in everyway
आलिया भट्ट- रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial

भाभी की तारीफ में कही ये बात
रिद्धिमा कपूर साहनी ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने अपनी भाभी की तारीफ करते हुए कहा, 'पापा इलाज के लिए चले गए और अगली सुबह ही मेरी दादी का निधन हो गया। तब आलिया ने सचमुच सबकुछ किया। वह मेरे साथ आई, खाने का इंतजाम किया। पूरे वक्त मेरे साथ रहीं। वह वाकई कमाल की हैं। रिद्धिमा ने जूम के साथ बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। रिद्धिमा ने इस बात की भी तारीफ करती दिखीं कि आलिया कितनी सहजता से कपूर परिवार के साथ जुड़ गईं। उन्होंने कहा, 'वह मेरी मां के साथ भी बहुत प्यारी हैं'।
Tridha Choudhury: ‘दहलीज’ से पहुंचीं बाबा जी के ‘आश्रम’, 24 साल बड़े एक्टर के साथ बोल्ड सीन दे मचा दिया तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor sister Riddhima praised Alia bhatt warm bond with Neetu Kapoor says she is amazing in everyway
आलिया भट्ट-रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया के परिवार को बताया शानदार
रिद्धिमा साहनी ने आलिया भट्ट ही नहीं, उनके पूरे परिवार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया की मां, पिता, बहन और यहां तक कि उनकी मौसी सभी लोग बहुत प्यारे हैं। उनके अच्छे व्यवहार पर बात करते हुए रिद्धिमा ने कहा कि आलिया हर काम पूरे दिल से करती हैं। 
Kishore Sahu: 'कुवांरा बाप' और 'गाइड' जैसी फिल्मों से बनाई पहचान, एक्टिंग से ज्यादा फिल्ममेकिंग में नाम कमाया

विज्ञापन
Ranbir Kapoor sister Riddhima praised Alia bhatt warm bond with Neetu Kapoor says she is amazing in everyway
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@riddhimakapoorsahniofficial

कहा- 'एकदम डॉल है'
रिद्धिमा से जब उनके उस वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने आलिया को 'डॉल जैसी' बताया। दरअसल, पैप्स ने रिद्धिमा से आलिया को लेकर पूछा था कि कैसी हैं? तब रिद्धिमा ने कहा, 'एकदम डॉल है'।  अपने उस वीडियो को याद करते हुए रिद्धिमा ने कहा, 'आलिया सच में डॉल हैं और सुपरस्टार होने के अलावा एक बहुत प्यारी इंसान भी हैं'।
RC 16: मैसूर के चामुंडेश्वरी मठ पहुंचे बुची बाबू सना, आशीर्वाद लेकर राम चरण के साथ शुरू की 'आरसी 16' की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed