फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनील दत्त से नाराज होकर 'संजू' ने ली थी पहली बार ड्रग्स, पोस्टर में दिखा बाप-बेटे का प्यार

Sun, 17 Jun 2018 11:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor starrer Sanju new poster reminds you your dad on fathers day
sanju
इस साल की मोस्ट अवेडेड फिल्म में अगर कोई टॉप पर है तो वो फिल्म है संजय दत्त की बायोपिक 'संजू'। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों में इस फिल्म को देखने का जबरदस्त क्रेज है। राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा संजय दत्त की जिंदगी में घटा है। हर दिन फिल्म का नया पोस्टर सामने आता है।
Ranbir Kapoor starrer Sanju new poster reminds you your dad on fathers day
sanju
फादर्स डे के मौके पर भी राजकुमार हिरानी ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में संजय दत्त के गेटअप में परेश रावल को जादू की झप्पी दे रहे हैं। पोस्टर में रणबीर काफी इंप्रेसिंग नजर आ रहे हैं।
Ranbir Kapoor starrer Sanju new poster reminds you your dad on fathers day
sanju
ये बात सभी जानते हैं कि मां नरगिस के बाद संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त के काफी करीब थे। संजू बाबा को नशे की लत से बाहर निकालने में सुनील दत्त ने अहम भूमिका निभाई थी। अगर आपने ट्रेलर देखा होगा तो आपको पता होगा कि संजय दत्त सुनील दत्त से बहुत डरते थे। संजय दत्त ने पहली बार पापा से नाराज होकर ड्रग्स ली थी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor starrer Sanju new poster reminds you your dad on fathers day
Sanju poster
संजू में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor starrer Sanju new poster reminds you your dad on fathers day
sanju
‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed