फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को बताया शानदार, बोले- दुनियादारी उन्हीं से सीखी है

Fri, 14 Apr 2023 06:36 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Talk About Father Rishi Kapoor Said He Was An amazing And A Strict Person
रणबीर कपूर ऋषि कपूर, - फोटो : social media

रणबीर कपूर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। वह हाल ही में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। साथ ही दर्शकों ने भी फिल्म को काफी पसंद किया है। हाल ही में एक्टर ने अपने पिता और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को लेकर बात की है। 

Ranbir Kapoor Talk About Father Rishi Kapoor Said He Was An amazing And A Strict Person
रणबीर कपूर ऋषि कपूर, - फोटो : social media

रणबीर भगवान में रखते हैं भरोसा
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर के साथ अपने कनेक्शन को लेकर बात की है। एक्टर ने कहा कि मैं एक इंटेंस तरह का इंसान हूं और मैं भगवान में भरोसा करता हूं। मेरे पिता बहुत ज्यादा धार्मिक थे। वह दिन में दो बार पूजा किया करते थे। यहां तक कि कार से सफर के दौरान भी अगर वह कोई भी छोटा या बड़ा मंदिर देखते थे तो जय कहते थे। इस तरह की बातें आपके अंदर डाली जाती हैं और आप इन्ही परंपराओं को आगे बढ़ाते हो। हम अपनी परंपराओं से प्यार करते हैं और अपने भगवान से प्यार करते हैं और मैं ऐसा ही हूं। मैं काफी इंटेंस हूं। हालांकि मेरी पर्सनैलिटी बिल्कुल शांत रहने वाली है। 

Ranbir Kapoor Talk About Father Rishi Kapoor Said He Was An amazing And A Strict Person
रणबीर कपूर ऋषि कपूर - फोटो : social media

रणबीर ने पिता ऋषि को बताया सख्त
रणबीर ने अपने पिता को लेकर कहा कि वह काफी सख्त थे, लेकिन बहुत अमेजिंग थे। उन्ही की वजह से मैं दुनिया को जान पाया हूं। वे ही थे जिन्होंने मुझे पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था, जिसके चलते मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। मैंने व्यावहारिक और पढ़ाई के लिहाज से बहुत कुछ सीखा है। उनका धन्यवाद करता हूं कि मैं थोड़ा बहुत दुनियादारी की चीजें सीख पाया हूं। आपको बता दें कि ल्यूकेमिया जैसी खतरनाक बीमारी के चलते एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Talk About Father Rishi Kapoor Said He Was An amazing And A Strict Person
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media

पत्नी आलिया ने सालगिरह पर साझा की तस्वीरें
वहीं, आज रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने रणबीर को बेहद खास अंदाज में शादी के एक साल पूरे होने पर विश किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन तस्वीरें भी साझा की हैं। 

Aahana Kumra: अहाना कुमरा को दो वर्षों से इंडस्ट्री में नहीं मिला है काम, एक्ट्रेस ने खोली बॉलीवुड की पोल

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Talk About Father Rishi Kapoor Said He Was An amazing And A Strict Person
रणबीर कपूर ऋषि कपूर - फोटो : social media

इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर
आपको बता दें कि रणबीर कपूर तू झूठी मैं मक्कार के बाद फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल रणबीर ने कुछ वक्त के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया है। वह अपनी बेटी राहा और पत्नी आलिया भट्ट के साथ समय बिता रहे हैं। 

Sheezan Khan: 'एक रोज शाम तन्हा, फिर तेरी कहानी याद..' तुनिशा की यादों में खोए शीजान, कविता लिख कही दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed