बीते काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री को लेकर प्रियंका चोपड़ा के खुलासे के बाद से लगातार बॉलीवुड के कलाकार अपने साथ हुए भेदभाव को लेकर बात कर रहे हैं। जहां बीते दिनों शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन ने अपनी कई बातें सामने रखी थीं। वहीं, अब बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने इंडस्ट्री को लेकर तंज कसा है।
Aahana Kumra: अहाना कुमरा को दो वर्षों से इंडस्ट्री में नहीं मिला है काम, एक्ट्रेस ने खोली बॉलीवुड की पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्षों से नहीं मिला काम
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की पोल खोली है। अहाना ने बताया कि बॉलीवुड में चल रहे इस तरह के कैंप्स ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जो कलाकार इन ग्रुप के साथ घूमते हैं, उन्हें बार-बार काम मिल जाता है। उन्होंने आगे कहा कि वह बीते दो वर्षों से इन ग्रुप का हिस्सा नहीं थी, जिसके कारण उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थी।
Palak Tiwari: 'मुझे उसके साथ घूमना-फिरना पसंद है, वह..' पलक ने इब्राहिम अली खान और अपने रिश्ते पर दिया हिंट!
अहाना नहीं है किसी भी ग्रुप का हिस्सा
एक्ट्रेस ने कहा कि वास्तव में वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी ग्रुप का हिस्सा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि- फिलहाल मैं देहरादून में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हूं, लेकिन बीते दो साल से मुझे कोई काम नहीं मिला है। मैं फिलहाल किसी भी सीरीज या फिर किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। मुझे किसी भी किरदार के लिए संपर्क नहीं किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में मैंने देखा है कि जो एक्टर कुछ खास लोगों के साथ घूमते हैं, तो उन्हें बार-बार काम मिल जाता हैं। मैं उस ग्रुप का हिस्सा नहीं हूं।
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने KGF 2 की एनिवर्सरी पर लिखा पोस्ट, यश को बताया भाई, सभी का किया शुक्रिया अदा
पार्टी या अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाती हैं अहाना
उन्होंने आगे कहा कि तो आप अगर कहें कि क्या यह मुझे प्रभावित करता है या नहीं। मैं कहूंगी कि हां, यह करता है। मैं पार्टी या फिर किसी भी अवॉर्ड शो का हिस्सा नहीं होती हूं। सच कहूं तो मुंबई से बाहर आकर अच्छा लग रहा है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं पिछले कई महीने से उत्तराखंड में हूं। इंडस्ट्री से बाहर के लोगों से मिलकर काफी अच्छा लग रहा है। आपको बता दें कि अहाना कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
कई कलाकारों ने दिया था प्रियंका का साथ
आपको बता दें कि बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में हुए अपने साथ भेदभाव को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि किस तरह से इंडस्ट्री के लोगों ने निर्माता और निर्देशकों ने उन्हें अलग थलग कर दिया था। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद कंगना रणौत से लेकर इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने उनका सपोर्ट किया था।
Kangana Ranaut: 'मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं', असद अहमद के एनकाउंटर पर CM की तारीफ में कंगना ने पड़े कसीदे