टीवी की दुनिया की चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी वैसे तो अक्सर अपने लुक्स के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय वह अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं पलक यूं तो इंटरनेट पर छाई रहती हैं, लेकिन इस वक्त आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी जिस बात जिक्र है वह अभिनेत्री का इब्राहिम अली खान संग अफेयर का है। अक्सर एक-साथ स्पॉट किए जाने वाले पलक और इब्राहिम के अफेयर की खबरें आम रहती हैं। इस बीच अब फिल्म की रिलीज से पहले पलक ने इब्राहिम संग अपने रिश्ते पर खुलासा कर बताया है कि आखिर दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।
Palak Tiwari: 'मुझे उसके साथ घूमना-फिरना पसंद है, वह..' पलक ने इब्राहिम अली खान और अपने रिश्ते पर दिया हिंट!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलक तिवारी शोबिज की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही पलक की सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान से अच्छी दोस्ती बन गई हैं। उन्हें कई बार उनके साथ देखा गया था। इसी की वजह से दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाह उड़ा रही हैं। हालांकि, अब एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने इब्राहिम के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और उन्हें अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने इब्राहिम के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'इब्राहिम मेरा दोस्त है। मुझे उसके साथ घूमना-फिरना पसंद है, उसके साथ स्पॉट किया जाना पसंद। लेकिन ऐसा नहीं है कि हम हर दिन एक-दूसरे से मैसेज पर बात कर रहे हैं या कॉल कर रहे हैं। लेकिन हां, वह है एक ऐसा दोस्त है, जो मुझे पसंद है।'
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने KGF 2 की एनिवर्सरी पर लिखा पोस्ट, यश को बताया भाई, सभी का किया शुक्रिया अदा
इसी इंटरव्यू में पलक ने यह भी खुलासा किया कि सलमान खान को सेट पर मौजूद सभी लड़कियों का बॉडी को ढंक के रहना पसंद है। उन्होंने बताया था कि,'जब मैं अंतिम में सलमान सर के साथ काम कर रही थी, तो उनका एक नियम होता था। सलमान सर का एक नियम था कि कोई भी लड़की मेरे सेट पर अपनी नेकलाइन ढंक कर रहेंगी, जैसे अच्छे घरों की लड़कियां रहती हैं। मुझे नहीं लगता यह बात किसी को भी पता है,लेकिन यह सच है।'
ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विजेंदर सिंह और अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Kangana Ranaut: 'मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं', असद अहमद के एनकाउंटर पर CM की तारीफ में कंगना ने पड़े कसीदे