फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vampires of Vijay Nagar: बॉलीवुड में 'राजकुमारी' बनने के लिए तैयार हैं सामंथा, आयुष्मान खुराना संग बनेगी जोड़ी

Fri, 14 Apr 2023 04:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 14 Apr 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
vampires of vijay nagar ayushmann khurrana and samantha ruth prabhu new film announcement
आयुष्मान खुराना, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अभिनेत्री की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में उनके साथ देव मोहन, मोहन बाबू और अल्लू अराह नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर साउथ के जाने-माने डायरेक्टर ने माइथोलॉजिकल कैरेक्टर के जरिये भव्यता को पेश करने की कोशिश की है। फिल्म के ट्रेलर की काफी चर्चा रही थी। अब खबर आ रही है कि सामंथा आयुष्मान खुराना संग एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

vampires of vijay nagar ayushmann khurrana and samantha ruth prabhu new film announcement
सामंथा रुथ प्रभु, आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना और सामंथा रुथ की इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि आयुष्मान एक वैम्पायर की भूमिका में नजर आएंगे जबकि सामंथा एक प्रिंसेज की भूमिका निभाएंगी। खबरों के अनुसार फिल्म का टाइटल वैम्पायर ऑफ विजय नगर है। यह इस साल के आखिर तक या फिर 2024 की शुरुआत में फ्लोर पर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक करेंगे। 


इसे भी पढ़ें- The Little Mermaid: 'द लिटिल मरमेड बनना सौभाग्य की बात...', स्टार्स ने बताया शूटिंग के दौरान कैसा था अनुभव
 
vampires of vijay nagar ayushmann khurrana and samantha ruth prabhu new film announcement
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभी तक कुछ भी डिसाइड नहीं हुआ है। हालांकि यह फिल्म निश्चित रूप से बनने जा रही है, और मैडॉक फिल्म्स जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा करेगी। अमर स्त्री 2 को खत्म करने के बाद इस प्रोजेक्ट में शामिल होंगे, जो इस साल जून के आसपास शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
vampires of vijay nagar ayushmann khurrana and samantha ruth prabhu new film announcement
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 से आपस में कनेक्ट होना शुरू हो जाएगी जो कि 31 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। वहीं वरुण धवन की फिल्म भेड़िया 2 की भी घोषणा कर दी गई है और यह 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
vampires of vijay nagar ayushmann khurrana and samantha ruth prabhu new film announcement
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो आज ही सामंथा की फिल्म शाकुंतलम रिलीज हुई है। सामंथा ने इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 भी बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed