फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच पर ऐसा बयान देकर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, ट्विटर पर यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

Wed, 25 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor troll after giving reaction casting couch
रणबीर कपूर - फोटो : ANI

कास्टिंग काउच पर इन दिनों बॉलीवुड में बहस छिड़ी हुई है। दक्षिण भारत की एक्ट्रेस श्री रेड्डी के प्रदर्शन के बाद कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच को गलत नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है हालांकि विवाद बढ़ता देख उन्होंने माफी मांग ली लेकिन बॉलीवुड में इस मुद्दे ने नई बहस छेड़ दी है। अब इस पर रणबीर कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ranbir kapoor troll after giving reaction casting couch
फिल्म- संजू

रणवीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'संजू' के टीजर के दौरान मीडिया द्वारा कास्टिंग काउच विवाद पर उनसे सवाल किए गए तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर फिल्म के प्रोडूसर विदू विनोद चोपड़ा और डायरेक्टर राज कुमार हिरानी हंसने लगे। दरअसल उन्होंने कहा, 'मेरे साथ तो ऐसा कभी हुआ ही नहीं। मैंने कास्टिंग काउच का कभी सामना नहीं किया और अगर इंडस्ट्री में ऐसा किसी के साथ होता भी है तो काफी दुख की बात है।' उनके इस बयान के बाद लोगों ने उनका सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया। 

ranbir kapoor troll after giving reaction casting couch
संजय दत्त और रणबीर कपूर
रोहिन मक्कर ने लिखा है, 'विदू विनोद ऐसे खुश हो रहे हैं जैसे कास्टिंग काउट बॉलीवुड के लिए गर्व की बात हो।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor troll after giving reaction casting couch
फिल्म संजू - फोटो : mid day
अनूप कुमार लिखते हैं, 'इनके रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई मजाक हो रहा हो। यह एक गंभीर मुद्दा है और अब कहां हैं वो लोग जो हर जगह प्रदर्शन करते रहते हैं।'
 

 
विज्ञापन
ranbir kapoor troll after giving reaction casting couch
फिल्म- सजूं

रणबीर के इस बयान पर एक यूजर भरत लिखते हैं, 'मजाक है क्या?'
 



गौरतलब है कि सरोज खान ने कहा था कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है। यह तो बाबा आदम के जमाने से चले आ रहे हैं। हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है।  सरोज खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो। फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है। रेप करके छोड़ तो नहीं देता। यह सब लड़की के ऊपर होता है कि वह क्या चाहती है। अगर वह किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो ना आए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed