{"_id":"61a2fedca64ac610253dffc8","slug":"ranbir-kapoor-vicky-kaushal-unseen-photo-goes-viral-users-gave-hilarious-reactions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: 'चन्ना मेरेया मत गाना'-'कटरीना का ख्याल रखना', रणबीर-विक्की की अनदेखी तस्वीरों पर यूजर्स ने किए कमेंट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: 'चन्ना मेरेया मत गाना'-'कटरीना का ख्याल रखना', रणबीर-विक्की की अनदेखी तस्वीरों पर यूजर्स ने किए कमेंट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जैसे जैसे दिसंबर का महीना पास आता जा रहा है फैंस के दिल में खलबली मच रही है। दरअसल कहा जा रहा है कि 7 से 9 दिसंबर तक तीन दिन विक्की और कटरीना की शादी का फंक्शन होगा। वहीं 9 दिसंबर को विक्की और कैट सात फेरे लेंगे। हालांकि अभी तक उनकी शादी की खबरों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुए है लेकिन तमाम रिपोर्ट्स देखकर फैंस इस शादी के लिए उत्साहित हैं।
वायरल हो रही रणवीर-विक्की की तस्वीरें
शादी की इन अफवाहों के बीच विक्की कौशल और रणबीर कपूर की अनदेखी तस्वीर वायरल हो रही है। विरल भयानी ने अपने पेज से विक्की और रणबीर की यह तस्वीर साझा की है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों कोई मजेदार बातें साझा कर रहे थे जब उनकी यह तस्वीर क्लिक कर ली गई। दोनों एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
विक्की कौशल, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अब इन तस्वीरों को देखकर यूजर्स कहां शांत रहने वाले थे। विक्की और रणबीर का कटरीना कनेक्शन देखकर कई यूजर्स इस पर कमेंट करने लगे। एक ने लिखा- दोनों घोड़ी चढ़ने वाले हैं। एक ने लिखा- रणबीर कह रहे होंगे- कटरीना का ख्याल रखना। एक ने लिखा- रणबीर यह भी कह रहे होंगे कि फुटपाथ पर घूमने मत निकलना। एक ने लिखा- विक्की कह रहे होंगे भाई शादी में चन्ना मेरेया मत गाना।
रणबीर का नाम एक वक्त कटरीना से जुड़ा था यह बात किसी से छिपी नहीं है। दोनों के अफेयर ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी कटरीना और रणबीर में अच्छी दोस्ती है और दोनों फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजू- कमलेश
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं विक्की कौशल और रणबीर फिल्म संजू में साथ नजर आए थे। विक्की ने रणबीर के दोस्त का किरदार निभाया था जो फैंस को काफी पसंद आया था। इस फिल्म से ही विक्की और रणबीर की अच्छी दोस्ती हो गई थी। ऐसे में फैंस को यह भी उम्मीद है कि विक्की और कटरीना की शादी में रणबीर शामिल होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरफ खुद रणबीर की आलिया से शादी करने की अफवाह भी जोरों पर हैं। रणबीर और आलिया की शादी की खबरें कुछ साल से चर्चा में है और अब कहा जा रहा है कि अगल साल मई तक वह भी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब इस खबर की भी कब तक पुष्टि होती है यह आने वाले समय में ही पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।