{"_id":"5c36d99fbdec2257124932d1","slug":"ranbir-kapoor-was-reportedly-offered-side-role-in-ranveer-singh-starrer-gully-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर की 'गली ब्वॉय' में रणबीर कपूर को ऑफर हुआ था साइड रोल, इस वजह से काम करने से किया था इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर की 'गली ब्वॉय' में रणबीर कपूर को ऑफर हुआ था साइड रोल, इस वजह से काम करने से किया था इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय का ट्रेलर कल रिलीज किया गया। बुधवार को फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर को लांच किया। फिल्म गली ब्वॉय का निर्देशन एक्टर फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर कर रही हैं। इस मौके पर जोया अख्तर ने फिल्म की कास्ट के बारे में कुछ खुलासे किए।
2 of 5
Gully Boy
- फोटो : social media
जोया ने बताया कि 2 साल पहले फिल्म की कास्ट फाइनल करने से पहले उन्होंने रणबीर कपूर से इसके बारे में बात की थी। मगर उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था क्योंकि जोया रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए कंफर्म कर चुकी थीं और रणबीर कपूर को सपोर्टिंग रोल ऑफर हुआ था।
3 of 5
gully boy
- फोटो : twitter
फिल्म 'गली बॉय' स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख पर आधारित है। विवियन और नावेद 'मेरी गली में' के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल की हिट फिल्म 'संजू' भी रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी। इस बात की जानकारी खुद रणबीर कपूर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gully boy
- फोटो : tw
गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है। इन दोनों के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कल्कि कोचलीन भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
5 of 5
बात करें ट्रेलर की तो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय का ट्रेलर में एक स्ट्रीट रैपर के सक्सेस होने की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर में बताया है मुराद के पिता ड्राइवर हैं ऐसे में उसे सक्सेसफुल रैपर बनने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ता है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। ट्रेलर की पंच लाइन अपना टाइम आएगा है, जो शायद रणवीर पर पूरी तरह फिट होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।