{"_id":"5c3077fdbdec2256e90e1545","slug":"ranbir-kapoor-will-reshoot-for-brahmastra-before-shamshera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर पर पड़ा भारी दबाव, 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' को लेकर बुरी तरह फंसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर पर पड़ा भारी दबाव, 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' को लेकर बुरी तरह फंसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर न्यूयॉर्क में पिता ऋषि कपूर के साथ समय बिताकर वापस मुंबई लौट आए हैं। उनके साथ आलिया भी वापस आ गई हैं। हाल ही में उनके पिता की तबीयत गंभीर बताई जा रही थी। खबर है कि रणबीर पर लगातार काम का दवाब भी बढ़ रहा है। यहां तक कि उन्होंने शमशेरा की शूटिंग के लिए समय की मांग की है।
2 of 5
Ranbir Kapoor
सूत्रों के अनुसार रणबीर सिंह के खाते में बड़े बजट की दो फिल्में हैं। एक ब्रह्मास्त्र तो दूसरी शमशेरा। लेकिन शमशेरा के लिए रणबीर के पास समय का आभाव है जिसके चलते यशराज बैनर और करण मल्होत्रा से उन्होंने समय मांगा है। वहीं, ब्रह्मास्त्र डायरेक्ट कर रहे अयान मुखर्जी फिल्म के कुछ हिस्सों से संतुष्ट नहीं है। इसलिए उन्होंने रणबीर से फिल्म के सीन बदलने के लिए रीशूट का समय मांगा है।
3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
लेकिन माना जा रहा है कि रणबीर शमशेरा की शूटिंग बड़े प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र की वजह से टाल रहे हैं। बता दें कि ब्रह्मास्त्र मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य किरादारों में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र तीन भागों में दर्शकों के लिए पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shamshera
- फोटो : Twitter
वहीं, अगर बात करें रणवीर की अगली फिल्म शमशेरा की तो यह डकैत विषय पर आधारित फिल्म है। रणबीर इस फिल्म में ब्रह्मास्त्र के रीशूट से पहले हाथ नहीं डालना चाहते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शमशेरा को करण मल्होत्रा डायरेक्ट करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : Instagram
आखिर में आपको बता दें कि ऋषि कपूर की तबीयत को लेकर उनके बड़े भाई रणधीर कपूर का एक बार फिर बयान था। बयान में उन्होंने कहा था कि ऋषि को कैंसर नहीं हुआ है। उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं है। यहां उनका इलाज चल रहा है और जल्दी ही वह ठीक होकर हमारे साथ घर चलेंगे। लेकिन इससे पहले ऋषि कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह काफी बीमार दिख रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।