फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटबॉल ग्राउंड में अर्जुन कपूर ने रणबीर कपूर का इस अंदाज में किया वेलकम, देखते रह गए फैंस

Mon, 22 Jul 2019 12:29 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoort and arjun kapoor met in a football match photos
ranbir kapoor arjun kapoor - फोटो : social media
रणबीर कपूर अपनी फिल्मों से कुछ समय निकालकर फुटबॉल खेलने पहुंचे । उनके साथ अर्जुन कपूर भी नजर आए । दोनों का लुक एक जैसा था । दोनों ही स्टार ब्लैक टीशर्ट्स और हाफ पैंट में दिखे । मुंबई के एक प्ले ग्राउंड में दोनों स्वैग से मिले । ग्राउंड पर पहुंचते ही अर्जुन ने रणबीर का वेलकम किया । 

 
ranbir kapoort and arjun kapoor met in a football match photos
ranbir kapoor - फोटो : social media
इस फुटबॉल मैच के दौरान दोनों अपनी पूरी टीम के साथ मैच का मजा लेते नजर आए। इसके बाद अर्जुन कपूर और रणबीर पूरी टीम के साथ सुस्ताते दिखाई दिए। मैच खेलने के बाद रणबीर अपने फैंस से मिले । उनको ऑटोग्राफ देने के बाद रणबीर ने सेल्फी भी खिंचवाई । 
ranbir kapoort and arjun kapoor met in a football match photos
ranbir kapoor - फोटो : social media
रणबीर की फिल्मों की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी होंगी । फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं । इसके अलावा हाल ही में रणबीर डायरेक्टर लव रंजन के घर के बाहर नजर आए थे । उनके साथ दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thumbs up to the papz👍! #Football @arjunkapoor @zaan001

A post shared by Ranbir Kapoor FC (@hqranbirkapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoort and arjun kapoor met in a football match photos
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
खबरों की मानें तो लव रंजन की अगली फिल्म में दीपिका और रणबीर कपूर साथ नजर आ सकते हैं । वहीं अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही । इसके अलावा अर्जुन के पास फिल्म 'पानीपत' भी है । इसमें संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में होंगे । 
 
विज्ञापन
ranbir kapoort and arjun kapoor met in a football match photos
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media
साथ ही अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । पिछले दिनों अर्जुन, मलाइका अरोड़ा के साथ न्यूयॉर्क घूमने गए थे । यहां उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था । मलाइका ने न्यूयॉर्क से ही अर्जुन के साथ एक फोटो शेयर कर अपना रिलेशन भी कंफर्म कर दिया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed