{"_id":"62afdf98bd5b8a56ac7a29ce","slug":"ranchi-court-orders-to-screened-karan-johar-film-jugjugg-jiyo-before-its-release-in-copyright-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jugjugg Jiyo: रिलीज से पहले कोर्ट में होगी करण जौहर की फिल्म की स्क्रीनिंग, कॉपीराइट मामले में अदालत ने दिए आदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jugjugg Jiyo: रिलीज से पहले कोर्ट में होगी करण जौहर की फिल्म की स्क्रीनिंग, कॉपीराइट मामले में अदालत ने दिए आदेश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 20 Jun 2022 08:37 AM IST
सार
वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म जुग जुग जियो अपनी रिलीज से पहले ही लगातार विवादों में घिरी हुई है। करण जौहर की इस फिल्म पर गाना चुराने से लेकर फिल्म की कहानी कॉपी करने तक का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म जुग जुग जियो अपनी रिलीज से पहले ही लगातार विवादों में घिरी हुई है। करण जौहर की इस फिल्म पर गाना चुराने से लेकर फिल्म की कहानी कॉपी करने तक का आरोप लग चुका है। इसी बीच फिल्म से जुड़े एक विवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में फिल्म पर लगे कॉपीराइट मामले में रांची सिविल कोर्ट ने एक अहम आदेश पारित किया है। दरअसल, रांची सिविल कोर्ट की कमर्शियल कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज से पहले कोर्ट के समक्ष स्क्रीनिंग की जाएगी।
2 of 5
जुग जुग जियो की झलक
- फोटो : insta
याचिकाकर्ता विशाल सिंह ने इस मामले अदालत में याचिका दाखिल की है। अपनी याचिका में उन्होंने दावा किया है कि धर्मा प्रोडक्शन ने उनकी कहानी को चुराकर 'जुग जुग जियो' नाम की फिल्म बनाई है। मामले में हुई सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने कहा कि विशाल सिंह की लिखी कहानी को धर्मा प्रोडक्शन संग साझा किया गया था। लेकिन उन्होंने बिना इजाजत के इस कहानी का इस्तेमाल कर 'जुग जुग जियो' नाम की फिल्म बना दी।
3 of 5
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
ऐसे में याचिकाकर्ता ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए 1.5 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है। इस दौरान यह भी मांग की गई कि फिल्म को रिलीज करने से पहले इसकी स्क्रीनिंग अदालत में की जाए, जिसके बाद कोर्ट ने मामले में आदेश जारी करते हुए 21 जून को अदालत में फिल्म की स्क्रीमिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जुग जुग जियो
- फोटो : Social media
याचिकाकर्ता विशाल सिंह के मुताबिक उन्होंने पन्नी रानी नाम से एक कहानी लिखी थी। इसी बीच उनका संपर्क धर्मा प्रोडक्शन के क्रिएटिव हेड सौमेन मिश्रा से हुआ, जिनके साथ विशाल ने अपनी कहानी को साझा किया। धर्मा प्रोडक्शन ने उनकी कहानी पर फिल्म बनाने की बात भी कही थी, लेकिन बाद में प्रोडक्शन ने इस कहानी का इस्तेमाल कर जुग जुग जियो के नाम से फिल्म बना दी। बाद में इस सिलसिले में विशाल सिंह ने धर्मा प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दाखिल किया।
विज्ञापन
5 of 5
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
फिल्म की बात करें तो अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारार फिल्म 'जुग जुग जियो' में उनके अलावा बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अनिल कपूर और नीतू कपूर भी नजर आएंगी। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा होगी, जो कभी भावुक करेगी तो कभी हंसाएगी। अब तक फिल्म के गाने और ट्रेलर दोनों ही रिलीज हो चुके हैं। फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।