फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड संग शादी को तैयार हैं रणदीप हुड्डा, माता-पिता से मिलवाने की कर रहे तैयारी!

Wed, 04 Mar 2020 08:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 04 Mar 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda Marriage With Lin Laishram to meet his parents in Haryana
Randeep Hooda - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर ही रखते हैं। लेकिन वो मणिपुरी एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं ये बात तो सभी जानते हैं। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। और, जल्द ही वो अपनी गर्लफ्रेंड को अपने माता-पिता से मिलवाने वाले हैं।

Randeep Hooda Marriage With Lin Laishram to meet his parents in Haryana
Randeep Hooda - फोटो : social media

खबरों के मुताबिक, रणदीप हुड्डा पिछले चार साल से लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं। रणदीप अपनी बहन अंजलि के काफी करीब हैं और वो पहले ही लिन को उनसे मिलवा चुके हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द रणदीप हुड्डा अपने परिजनों से लिन को मिलवा सकते हैं। 

Randeep Hooda Marriage With Lin Laishram to meet his parents in Haryana
lin laishram - फोटो : Social Media

साल 2018 में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम को नई दिल्ली के 'त्यागराज स्टेडियम' में बॉक्सिंग मैच के दौरान देखा गया था। लिन नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप का भी हिस्सा रह चुकी हैं। और, कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda Marriage With Lin Laishram to meet his parents in Haryana
lin laishram - फोटो : Social Media

लिन सबसे पहले शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने मैरी कॉम, उमरीका और रंगून में भी काम किया है। लिन एक विदेशी कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। 

विज्ञापन
Randeep Hooda Marriage With Lin Laishram to meet his parents in Haryana
Randeep Hooda - फोटो : amar ujala mumbai

बात करें रणदीप हुड्डा की तो वो अब अपनी छाप हॉलीवुड पर छोड़ने के लिए तैयार हैं। वह 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ नजर आएंगे। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा था, 'मैंने इस फिल्म में बहुत मारधाड़ की है। शायद मैं पहला हिंदुस्तानी अभिनेता हूंगा, जिसने किसी हॉलीवुड फिल्म में इतनी ज्यादा मारधाड़ की हो। फिल्म के अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ, निर्देशक सैम हारग्रेव और लेखक रुसो ब्रदर्स के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा अनुभव हुआ है।'

इन 10 किरदारों ने सिनेमा के "कल्लू मामा" का सजाया करिश्मा, जज के रोल में लूट ली महफिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed