फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय के साथ ही साथ सामजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। एक तरफ जहां वो जानवरों के अधिकारों के लिए खुलकर अपनी आवाज उठाते हैं तो वहीं दूसरी ओर वो पर्यावरण के लिए बेहद गंभीर हैं। हाल ही में रणदीप ने ऐसा काम किया, जिसके चलते फैंस उन्हें रियल लाइफ हीरो कह रहे हैं।
कोरोना के बीच रणदीप हुड्डा ने कर डाली समुद्र तट की सफाई, इतने टन निकला कचरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनो वायरस जैसी जानलेवा महामारी के बीच रणदीप हुड्डा ने मुंबई के वर्सोवा बीच पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इसका एक वीडियो रणदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया, जिसमें वो बारिश के बीच समुद्र तट की सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीम के साथ करीब 16 टन कचरा साफ किया।
वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'जब पर्यावरण की गंदगी और शोषण को मैंने देखा तो ज्यादातर लोगों की तरह मुझे भी यही ख्याल आया की ये किसी और का काम है पर सच्चाई ये थी कि हम सब इस धरती के प्राणी हैं, इसमें हम सब एक साथ हैं, तो ये मेरी जिम्मेदारी भी बनती है।'
रणदीप हुड्डा ने पर्यावरण प्रेमी अफरोज शाह की तारीफ करते हुए लिखा, 'मैं अफरोज शाह जैसे जमीन पर खुद उतर कर बदलाव लाने वालों से प्रेरित होकर अपने आस पड़ोस में जो मुझसे हो सकता है करता हूं। क्या आप कर रहे हैं?'
A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) on
बता दें रणदीप हुड्डा पहले भी कई बार इस तरह के कामों में अपना हाथ बंटा चुके हैं। वो प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने जैसी मुहिम का समर्थन करते आए हैं। उन्होंने लोगों से कई बार अपील की कि वे जहां तक हो सके प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करें।
'बोल बच्चन' के आठ साल पूरे होने पर ऐसा ट्वीट कर बैठे अजय देवगन, प्राची देसाई ने कसा तंज