फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भद्दा मजाक: मायावती पर टिप्पणी करना रणदीप हुड्डा को पड़ा भारी, हो रही गिरफ्तारी की मांग

Fri, 28 May 2021 01:11 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 28 May 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda throwback video viral slammed insensitive joke on BSP Leader Mayawati
रणदीप हुड्डा, मायावती - फोटो : Social media

बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने संघर्ष करके इस इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल की है। इन्हीं में से एक हैं रणदीप हुड्डा। 'मॉनसून वेडिंग' से फिल्मों में डेब्यू करने वाले रणदीप हुड्डा ने फिल्मों में आने से पहले काफी स्ट्रगल किया। आज रणदीप उन सितारों में से एक हैं जिन्हें बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।



‘राधे’ में नजर आए थे रणदीप
अभी हाल ही में वो फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आए थे। फिल्म में वो विलेन के रोल में थे। इससे पहले वो सलमान खान के साथ 'किक' में नजर आए थे, जिसमें उन्हें पुलिस के किरदार में देखा गया था। फिलहाल रणदीप हुड्डा विवादों में घिर गए हैं।

मायावती पर भद्दे मजाक का वीडियो पर वायरल
उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती पर जोक मारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है। उनकी इस हरकत की खूब आलोचना हो रही है।

Randeep Hooda throwback video viral slammed insensitive joke on BSP Leader Mayawati
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भद्दे मजाक का वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो सोशल मीडिया के बारे में बात कर रहे हैं। इस दौरान वो वहां बैठे दर्शकों से कहते हैं कि वो उन्हें एक ‘डर्टी जोक’ सुनाना चाहते हैं। वो कहते हैं कि 'मायावती 2 बच्चों के साथ जा रही होती हैं। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि ये बच्चे जुड़वा हैं? तो मायावती ने कहा कि नहीं एक चार साल का है दूसरा आठ साल का है। इसके बाद उस आदमी ने कहा- मुझे विश्वास नहीं होता कि कोई आदमी वहां दो बार भी जा सकता है।'

Randeep Hooda throwback video viral slammed insensitive joke on BSP Leader Mayawati
रणदीप हुड्डा - फोटो : social media

यूजर्स ने की अभिनेता की आलोचना

इसके बाद वह जो कहते हैं वो लोगों को कतई पसंद नहीं आया। रणदीप का ये वीडियो देख लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता की जमकर आलोचना कर रहे हैं। उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणदीप नस्लवादी होने के साथ-साथ जातिवादी भी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से कई सारे लोग उन्हें अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda throwback video viral slammed insensitive joke on BSP Leader Mayawati
रणदीप हुड्डा - फोटो : social media

लोगों को नहीं पसंद आया मजाक

एक यूजर ने लिखा कि ' रणदीप हुड्डा ये जोक नहीं है। आज तक किसी पुरुष नेता पर मजाक नहीं होता और आपने एक दलित और पिछड़ों की महिला नेता पर ऐसा अश्लील मजाक किया है। ये गलत है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'आपके आस पास कई महिलाएं हैं। अपने आयरन वीमेन मायावती पर क्यों मजाक किया।'
 

 

विज्ञापन
Randeep Hooda throwback video viral slammed insensitive joke on BSP Leader Mayawati
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social media

विवादों में घिरे थे मशहूर कॉमेडियन

बता दें कि मायावती पर इससे पहले भी जोक के कारण एक कलाकार फंसे थे। 2012 में कॉमेडियन अबिश मैथ्यू ने कहा था कि 'मायावती काफी खूबसूरत हैं। उनकी केवल मूर्तियां खड़ी हो सकती हैं।' इसको लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसपर अबिश ने माफी मांगी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed