फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोमांस: पति ने शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें तो खुद पर काबू नहीं कर पाईं सोनम कपूर, बोलीं- बेड पर आओ...

Fri, 28 May 2021 12:27 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 28 May 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Reacts to husband Anand Ahuja's anniversary post: 'Love you Come to bed now'
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और फैशनिस्ता कहलाने वाली सोनम कपूर अपने फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करती हैं। उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। सोनम और आनंद की शादी को 8 मई 2021 को 3 साल पूरे हो चुके हैं। अब आनंद ने एनिवर्सरी के 20 दिन बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही हैं। आनंद ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह अपनी मैरिज एनिवर्सरी के दिन फोटो पोस्ट नहीं कर पाए थे इसलिए अब कर रहे हैं। खास बात है कि सोनम ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ऐसी बात कह दी कि वो चर्चा में आ गई हैं।

Sonam Kapoor Reacts to husband Anand Ahuja's anniversary post: 'Love you Come to bed now'
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram

आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक या दो नहीं तीन तस्वीरें साझा की हैं। तीनों ही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। वहीं सोनम के मजेदार कमेंट ने तो इस पोस्ट को चर्चा का विषय बना दिया है।

Sonam Kapoor Reacts to husband Anand Ahuja's anniversary post: 'Love you Come to bed now'
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram

सोनम ने इस पोस्ट पर कमेंट में लिखा, 'लव यू... लव यू... अब सोने आ जाओ।' आनंद के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और उससे भी ज्यादा सोनम का यह कमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Reacts to husband Anand Ahuja's anniversary post: 'Love you Come to bed now'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम और आनंद की यह वर्चुअल बातचीत कुछ लोगों को क्यूट लगी है तो वहीं, कुछ दोनों की चुटकी भी ले रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक दिखावा है तो वहीं कुछ ने तो उन्हें परिवार बढ़ाने की सलाह तक दे डाली। साथ ही एक यूजर ने तो लिख भी दिया कि लगता है सोनम जल्द ही 'गुड न्यूज' देने वाली हैं।

विज्ञापन
Sonam Kapoor Reacts to husband Anand Ahuja's anniversary post: 'Love you Come to bed now'
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नज़र आई थीं। सोनम कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 'सांवरिया' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 'दिल्ली-6', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वीरे दी वेडिंग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed