फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिनीज बुक में दर्ज है इन बॉलीवुड सितारों के नाम, वजह जानकर नहीं होगा यकीन

Fri, 28 May 2021 12:15 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 28 May 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan shahrukh khan Bollywood celebrities who crowns Guinness Book World Records
अमिताभ बच्चन शाहरुख खान, ललिता पवार - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा अपने 100 वर्ष पूरे कर चुका है लेकिन इसका जादू आज भी दर्शकों पर कायम है। बॉलीवुड में कॉमर्शियलऔर नॉन-कॉमर्शियल फिल्में आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड स्टार्स की ग्लैमरस लाइफ और उनकी स्टाइल के सभी कायल रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार की कॉपी करने की भी पूरी कोशिश करते हैं। हमें उनकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल आकर्षित करती है। आप ऐसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को जानते होंगे जिन्हें हर साल किसी ना किसी अवार्ड से नवाजा जाता है चाहे वह नेशनल अवार्ड हो या कोई फिल्मी अवॉर्ड। लेकिन आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिनके नाम गिनीज बुक में दर्ज हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इन्होंने ऐसा क्या कारनामा किया है, जो विश्व रिकॉर्ड बन गया। तो आइए आपको बताते हैं सितारों के उन कारनामों के बारे में, जिसकी वजह से इनके नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गए।

amitabh bachchan shahrukh khan Bollywood celebrities who crowns Guinness Book World Records
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

इस सूची में पहला नाम आता है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का। ऐसा इसलिए क्योंकि श्री हनुमान चालीसा गाने वाले वह पहले बॉलीवुड एक्टर हैं जिसे शेखर रावजियानी ने कंपोज किया था। बता दें कि वे अकेले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने बॉलीवुड के 13 सिंगर्स के साथ मिलकर हनुमान चालीसा गाया था।

amitabh bachchan shahrukh khan Bollywood celebrities who crowns Guinness Book World Records
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk

शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि उन्होंने साल 2013 में एक्टर्स की दौड़ में वर्ल्ड में सबसे ज्यादा कमाई की थी। उन्होंने इसी साल तकरीबन 220 करोड़ रुपये कमाए थे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan shahrukh khan Bollywood celebrities who crowns Guinness Book World Records
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि उनके बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन के नाम भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। दरअसल अपनी फिल्म दिल्ली 6 के प्रमोशन के लिए अभिषेक ने 12 घंटे में 1800 किलोमीटर सफर किया था और 12 घंटे में कई शहरों में एक फिल्म स्टार द्वारा सार्वजनिक रूप से सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करवाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

विज्ञापन
amitabh bachchan shahrukh khan Bollywood celebrities who crowns Guinness Book World Records
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

इस लिस्ट में बॉलीवुड की हाई पेड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी शामिल हैं। कटरीना का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2013 में सबसे ज्यादा फीस लेने के चलते दर्ज हुआ था। कटरीना ने एक फिल्म के लिए दस मिलियन डॉलर से भी ज्यादा फीस वसूली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed