तेलुगू फिल्मों के मशहूर एक्टर नन्दमूरि तारक रामाराव को एनटीआर के नाम से जाना जाता है। एनटीआर ने साल 1949 में तेलुगू फिल्म 'मना देसम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 300 से ज्यादा फिल्में की। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों की पटकथा लिखी और फिल्म निर्माता के तौर पर कई फिल्में बनाई भी हैं। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए भारत सरकार ने रामाराव को साल 1968 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। तेलुगू के अलावा एनटीआर ने तमिल और हिंदी फिल्में भी कीं। वो एक ऐसे अभिनेता रहे जिन्होंने अपने करियर में 17 बार कृष्ण का किरदार निभाया। इन फिल्मों में ‘श्री कृष्णार्जुन युधम’, ‘कर्णं’ और ‘दानवीर सूर कर्ण’ काफी पॉपुलर हैं। यह रिकॉर्ड बनाने वाले एनटी रामा राव पहले ऐसे भारतीय एक्टर हैं। बाद में एनटीआर ने पौराणिक फिल्में छोड़ ऐसे रोल करना शुरू कर दिया जिसका नायक व्यवस्था के खिलाफ लड़ता था। आइए जानते हैं ऐसे ही और दिलचस्प किस्सों के बारे में ..
जन्मदिन: 300 से ज्यादा फिल्में करने के बाद एनटी रामाराव बने थे आंध्र प्रदेश के सीएम, 70 साल की उम्र में की दूसरी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 28 May 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन