फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर: सर्बिया में ऐसे वक्त बिता रही हैं कीर्ति कुल्हारी, कैप्शन में लिखी बेहद दिलचस्प बात

Fri, 28 May 2021 11:05 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 28 May 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Kirti Kulhari share photo from Serbia on her Instagram fans are showering love
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : Instagram

कीर्ति कुल्हारी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी अच्छे अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। कीर्ति सिर्फ फिल्मों मे लटके झटके और ग्लैमर का हिस्सा बनकर नहीं रहना चाहती हैं ये बात उनकी फिल्मों के चुनाव से समझ आ जाती है। चाहे वो फिल्में हिट हों या ना हों, कीर्ति के अभिनय को हमेशा पसंद किया गया है। 'पिंक', 'इंदू सरकार', 'ब्लैकमेल', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' जैसी फिल्मों से कीर्ति ने अपनी प्रतिभा साबित की है।



खूबसूरती से कीर्ति उड़ाती हैं फैंस के होश

सिर्फ फिल्मों में अभिनय ही बल्कि अपने लुक्स को लेकर भी कीर्ति काफी चर्चा बटोरती हैं। उनके चेहरे पर एक ऐसा नूर है जो कम ही अभिनेत्रियों में देखने को मिलता है। सादगी  से भरे उनके चेहरे में ठहराव और चुलबुलापन दोनो ही नजर आता है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। कीर्ति इन दिनों कई जगहों पर सफर करती नजर आ रही हैं। 

Kirti Kulhari share photo from Serbia on her Instagram fans are showering love
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : Instagram

हाल ही में कीर्ति ने अपनी जो तस्वीर साझा की है उसमें वो धूप सेंकती नजर आ रही हैं। सर्बिया में मौजूद कीर्ति कुल्हारी के हाथों में चाय की प्याली दिख रही है और उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है जिससे उनका चेहरा बेहद खिला हुआ नजर आ रहा है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari)

Kirti Kulhari share photo from Serbia on her Instagram fans are showering love
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : instagram

इस तस्वीर को साझा करते हुए कीर्ति ने लिखा, 'आप जो देखते हैं वही आप पाते है, जैसे आप देखते हैं वैसा ही आप पाते हैं'। दिलचस्प ही कि इससे ठीक पहले उन्होंने लिखा,'एक कैप्शन के बिना वाली तस्वीर'। साथ ही सफेद दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kirti Kulhari share photo from Serbia on her Instagram fans are showering love
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : instagram

अब कीर्ति की इस तस्वीर पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी प्यार लुटा रहे हैं। कई फैंस ने उनकी तस्वीर पर दिल वाली इमोजी पोस्ट की तो किसी ने फायर इमोजी पोस्ट कर प्यार बरसाया। बता दें कि फिल्मों के अलावा कीर्ति अपने निजी रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रहीं। उन्होंने कुछ समय पहले पति साहिल से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

विज्ञापन
Kirti Kulhari share photo from Serbia on her Instagram fans are showering love
कीर्ति कुल्हारी पति के साथ - फोटो : अमर उजाला

कीर्ति ने लिखा था, 'सभी की जानकारी के लिए बता दूं, मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। कागज पर नहीं, जीवन में। एक निर्णय जो शायद 'किसी के साथ होने' के निर्णय की तुलना में कठिन है, क्योंकि एक साथ आना हर किसी के द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है जिसे आप प्यार करते हैं और परवाह करते हैं। किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना। लेकिन जो है उसको बदला नहीं जा सकता। वो सभी लोग जिन्हें मेरी फिक्र है मैं उन्हें बता दूं मैं ठीक हूं। इसके बाद मैं किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करूंगी'। कीर्ति  पति से अलग होने के बाद अपनी मर्जी की जिंदगी गुजार रहीं हैं और इसकी झलकियां वो अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed